ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

अभी तक नहीं मिला आखिरी लापता यात्री का शव

नेपाल में ‘यति एयरलाइंस’के दुर्घटनाग्रस्त विमान के आखिरी लापता यात्री का शव अभी तक नहीं मिल पाया है। इसके तलाशी के लिए बुधवार को एक बार फिर से खोज अभियान शुरू किया गया। विमान में पांच भारतीय सहित 72 लोग सवार थे, जिनमें से कुल 71 लोगों के शव बरामद हो गए हैं।आखिरी लापता यात्री की तलाश के लिए बुधवार को सुबह फिर से खोज अभियान शुरू किया गया। हालांकि बचाव कर्मियों ने उसके जिंदा होने की उम्मीद लगभग छोड़ दी है।नेपाल में यति एयरलाइन के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले की जांच फ़्रांस के विशेषज्ञों की एक टीम ने बुधवार को शुरू की।

अधिकारियों ने बताया कि फ्रांस के विशेषज्ञों की टीम इस दुर्घटना की जांच में सरकार की मदद करने के लिए नेपाल में है। उन्होंने बताया कि टीम के सदस्यों ने पोखरा शहर में दुर्घटनास्थल का दौरा किया। दुर्घटना के विवरण को समझने के लिए नौ सदस्यीय टीम एयरलाइन के कर्मचारियों और संबंधित अधिकारियों से पोखरा में पूछताछ कर रही है।‘यति एयरलाइंस’ के 9एन-एएनसी एटीआर-72 विमान ने रविवार को पूर्वाह्न 10 बजकर 33 मिनट पर काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।

पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते वक्त विमान पुराने हवाई अड्डे और नए हवाई अड्डे के बीच सेती नदी के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में 55 नेपाली नागरिक, पांच भारतीय सहित 15 विदेशी नागरिक और चार चालक दल के सदस्य सवार थे।भारतीयों की पहचान अभिषेक कुशवाहा (25), विशाल शर्मा (22), अनिल कुमार राजभर (27) सोनू जायसवाल (35) और संजय जायसवाल के तौर पर हुई है। ये सभी उत्तर प्रदेश के निवासी थे। खबर के अनुसार, 48 शवों को काठमांडू लाया गया था। स्थानीय लोगों और जिन शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई तथा विदेशी नागरिकों के शवों के अलावा सभी शवों को मंगलवार दोपहर काठमांडू लाया गया। इन 48 शवों को महाराजगंज स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल में पोस्ट मार्टम के लिए नेपाल सेना के हेलीकॉप्टर में काठमांडू लाया गया।

 

Related Articles

Back to top button