ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

न्यूजीलैंड के अगले प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस बन सकते हैं..

शिक्षा मंत्री क्रिस हिपकिंस का न्यूजीलैंड का अगले प्रधानमंत्री बनन तय दिख रहा है। हिपकिंस पीएम पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार हैं। वह दो दिन पहले इस्तीफा देने वाली जेसिंडा अर्डर्न की जगह लेंगे। लेबर पार्टी ने एक बयान में कहा कि क्रिस हिपकिंस लेबर पार्टी के नेता और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में जेसिंडा अर्डर्न की जगह लेने के लिए तैयार हैं।

इस भूमिका के लिए नामांकित होने वाले वह एकमात्र उम्मीदवार हैं।न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने 19 जनवरी को अचानक इस्तीफा देने का एलान कर चौंका दिया था। पार्टी की वार्षिक बैठक में जेसिंडा ने कहा कि उनके पास योगदान देने के लिए अब कुछ नहीं बचा है। अब इस्तीफा देने का समय है।प्रधानमंत्री के रूप में जेसिंडा का कार्यकाल 7 फरवरी को समाप्त होगा।

उन्होंने कहा, मैं इंसान हूं, राजनेता भी इंसान होते हैं। जब तक हम कर सकते हैं, हम वह सब करते हैं जो हम कर सकते हैं। जेसिंडा ने कहा कि मैंने गर्मियों की छुट्टी के दौरान विचार किया था कि क्या मेरे पास भूमिका में बने रहने की ऊर्जा है या नहीं और निष्कर्ष निकला कि ऊर्जा नहीं थी।जेसिंडा ने कहा, ये मेरे जीवन के सबसे संतोषजनक साढ़े पांच साल रहे हैं।

लेकिन इसकी अपनी चुनौतियां भी हैं- आवास, बाल गरीबी और जलवायु परिवर्तन पर केंद्रित एजेंडा के बीच हमने एक घरेलू आतंकी घटना, एक बड़ी प्राकृतिक आपदा, एक वैश्विक महामारी और एक आर्थिक संकट का सामना किया है। अर्डर्न ने कहा कि उनके पास अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने के अलावा भविष्य की कोई योजना नहीं है।

Related Articles

Back to top button