ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

कोहरे कारण घंटों देरी से उड़ रही कई फ्लाइट

देश की राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में शनिवार सुबह घना कोहरा देखने को मिला। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम रही। दिल्ली में कोहरे का असर उड़ानों पर पड़ा है। कई फ्लाइट देरी से चल रही हैं।दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। घने कोहरे के चलते कई फ्लाइट के समय में देरी हुई।

कई यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।एक यात्री ने कहा, “मैं पंजाब से आया हूं और मैं लंदन जा रहा हूं। फ्लाइट को सुबह 10.50 बजे रवाना होना था, लेकिन अब यह दोपहर 12.45 बजे रवाना होगी। मुझे उम्मीद है कि मेरी फ्लाइट रद्द नहीं होगी।”

कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार भी थम गई है। भारतीय रेलवे ने शनिवार को 363 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। 320 ट्रेनों को पूरी तरह से, जबकि 43 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है। जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उसमें जनशताब्दी, हमसफर के साथ कई सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button