ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना एसपी आशुतोष बागरी के सतना वाले घर में चोरी IPS के घर पर खड़ी बाइकों से चुराया पेट्रोल।

मुरैना एसपी आशुतोष बागरी के सतना वाले घर पर चोरो ने दिया वारदात को अंजाम खड़ी गाड़ियों से चुराई पेट्रोल कहा जाता है पुलिस का घर सबसे सुरक्षित होता है। लेकिन ये कहावत सतना में झूठी साबित हो गई। दरअसल, बुधवार को मुरैना के एसपी आशुतोष बागरी के घर ही चोरी हो गई। ये बात जिसने भी सुनी वह सुनकर हैरान रह गया सतना के राजेंद्र नगर की गली नंबर- 3 में स्थित एसपी मुरैना आशुतोष बागरी के घर में एक चोर घुस गया। रात के लगभग सवा 1 बज रहे थे, जब चोर घर में घुसा था। IPS बागरी के साले कुलदीप सिंह ने सिटी कोतवाली पुलिस को चोरी की शिकायत की है। कुलदीप ने बताया कि वे ही घर की देख-रेख करते हैं। घर में कई लड़के किराए पर रहते हैं। घर के बरामदे में 4-5 बाइकें खड़ी थी। इन्हीं बाइकों से 4 लीटर पेट्रोल लेकर चोर भाग गया। एक आदमी जिसने मंकी कैप पहनी हुई है। आरोपी ने ऐसा चेहरा छिपाने के लिए किया है या ठंड के कारण ये स्पष्ट नहीं है। बरामदे में 4-5 बाइकें खड़ी हैं। आरोपी बाइक के पास से पेट्रोल निकालता है। इसके बाद हाथ में पकड़े झोले में उसने वह बॉटल डाल ली। इसके बाद बदमाश सीढ़ी पर चढ़ा और वहीं बने बड़े जंगले से बाहर कूद गया और दाईं ओर चला गया। बता दें, घर के बाहर बड़ा सा बोर्ड भी लगा है, जिसमें लिखा है आशुतोष बागरी, IPS इसके बावजूद भी बदमाश ने घर में घुसने की कोशिश की। आशुतोष बागरी का कहना है कि कोई बगल का भिखारी टाइप का व्यक्ति उनके घर में घुसा था। हालांकि, आरोपी बाइक से सिर्फ पेट्रोल ही चुरा पाए। बाकी घर सुरक्षित है, आरोपी ने कुछ और नहीं चुराया है। CCTV घटना में कैद हो गई मामले में सिटी कोतवाली TI एस.एम उपाध्याय ने बताया कि बागरी के साले कुलदीप ने शिकायती आवेदन दिया है। CCTV में घटना कैद हुई है। घटना की जांच कर रहे हैं। आरोपी ने कैप लगाकर चेहरा छिपा लिया था। इस वजह से उसका चेहरा समझ नहीं आ रहा है। हालांकि, हमारी टीम आसपास लगे कैमरों की भी जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें, आईपीएस आशुतोष बागरी इन दिनों मुरैना एसपी हैं। घर पर उनके पिता रिटायर्ड शिक्षक लाल जी बागरी और मां रहते हैं। हालांकि, वे कभी-कभी गृह ग्राम गडरा में भी रहने चले जाते हैं। आशुतोष के घर से कुछ मकान आगे ही उनका ससुराल भी है। लिहाजा घर की देखरेख का जिम्मा उनके साले कुलदीप सिंह ही संभालते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button