ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

यूपी के हापुड़ में तेज रफ्तार कार गहरे तालाब में गिरी, चार युवकों की डूबकर मौत।

उत्तर प्रदेश के हापुड़ तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. कपूरपुर थाना क्षेत्र के समाना कस्बे के बाहर एक कार गांव के पास गहरे तालाब में जा गिरी. इस हादसे में कार में सवार चार युवकों की पानी में डूबकर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात चारों युवक नोएडा में नौकरी करने के बाद घर लौट रहे थे. इसी दौरान गांव के पास पहुंचने के पहले तालाब में अनियंत्रित होकर कार जा गिरी. कार की खिड़कियां लॉक हो गई जिसके चलते चारों युवक बाहर नहीं निकल सके और उनकी पानी में डूब कर मौत हो गई. घटना की जानकारी ग्रामीणों को गुरुवार सुबह हुई, जब उन्होंने तालाब में कार के पहिए देखें. ग्रामीणों को शक हुआ तो उन्होंने कार को बाहर निकाला, जिसमें चारों युवकों के शव बरामद हुए. घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कई घंटे तक शवों को उठने नहीं दिया और डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे. जिसके बाद हापुड़ डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा कर शांत किया. ग्रामीणों ने मांग की कि तालाब में अब से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं. तालाब के पास रेलिंग लगाई जाए और मृतक युवकों के परिजनों को सरकार मुआवजा दे. डीएम ने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण माने. हालांकि दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में गम का माहौल है. हजारों लोगों की भीड़ मौके पर इक_ा हुई. मृतकों के परिवारों में मातम छाया हुआ है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button