ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
महाराष्ट्र

गलत इलाज के कारण गई मरीज की जान, डॉक्टर दंपती गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में गलत इलाज के चलते एक मरीज की मौत हो गई थी जिसके आरोप में डॉक्टर दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। भोईवाड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 1 अगस्त से 10 अगस्त, 2022 के बीच आरोपी डॉक्टर ने भिवंडी स्थित अपने क्लिनिक में 52 साल के एक मरीज का इलाज किया था, उसी दौरान उसकी मौत हो गई।

इलाज के दौरान 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। भिवंडी निजामपुर नगर निगम के चिकित्सा अधिकारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पता लगा कि इलाज में लापरवाही की गई थी जिसके कारण मरीज की मौत हो गई थी। इसके बाद 40 और 46 वर्ष की उम्र के डॉक्टर दंपती के खिलाफ मामला कार्रवाई शुरू कर दी। साथ ही जांच के दौरान पता लगा कि डॉक्टर दंपती के पास सही मेडिकल डिग्री नहीं थी और न ही उन्होंने खुद को महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल में पंजीकृत कराया था। फिलहाल, पुलिस ने डॉक्टर दंपती को आईपीसी और चिकित्सा व्यवसायी अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button