ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, चार महिलाओं सहित 9 लोगों की मौत ।

महाराष्ट्र में मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है. यह भीषण दुर्घटना आज सुबह करीब 5 बजे मुंबई-गोवा राजमार्ग पर गोरेगांव थाना क्षेत्र के रोपोली गांव के पास ट्रक और चार पहिया वाहन आपस में टकरा गए. जानकारी के अनुसार दुर्घटना में शामिल संभावित चार पहिया वाहन मुंबई से आ रहा था. इसी दौरान ट्रक और चार पहिया वाहन में जोरदार टक्कर हो गई. हादसा सुबह पांच बजे हुआ. हालांकि हादसे की सही वजह अभी साफ नहीं है. शुरुआती अनुमान है कि हादसा कोहरे की वजह से हुआ है. मृतकों में चार महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही गोरेगांव पुलिस तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंची. उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत कार्य शुरू कर दिया है. इस हादसे में घायल बच्चे की जान बाल-बाल बच गई है, जिसे अस्पताल में भर्ती करया गया है. गौरतलब है कि मुंबई-गोवा हाईवे का निर्माण पिछले कई सालों से धीमी गति से चल रहा है. साथ ही इस सड़क पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं. बीते हफ्ते रत्नागिरी जिले के राजापुर में भी एक हादसा हुआ था. फिर एक हादसा लांजा में हुआ. इन दोनों हादसों में दो लोगों की जान चली गई थी. इस हादसे में बीते शनिवार को एक बाइक सवार 25 साल के युवक की जान चली गई थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button