ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

अंकित गुप्ता और गौतम विज को मिला नया प्रोजेक्ट

बिग बॉस 16 के एक्स कंटेस्टेंट अंकित गुप्ता और गौतम विग जल्द ही टीवी पर एक बार फिर करने के लिए तैयार हैं। बिग बॉस के घर में रहते हुए फैंस के चहेते बने अंकित और गौतम को दर्शकों को भरपूर प्यार मिला। जब से इन दोनों के एक साथ ‘जुनूनियत’ शो में आने की बात सामने आई, तब से दर्शकों ने इन्हें छोटे पर्दे पर देखने के लिए बेताबी दिखाई। फैंस के इंतजार को लंबा न खींचते हुए मेकर्स ने शो का प्रोमो जारी कर दिया है। शो में अंकित गुप्ता और गौतम विग के अलावा नेहा राणा भी मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।

‘जहान’ बने अंकित गुप्ता

रवि दुबे और सरगुन मेहता का शो ‘जुनूनियत’ इसी साल ऑन एयर किया जाएगा। यह म्यूजिकल ड्रामा शो है, जिसमें लव ट्रायएंगल भी देखने को मिल सकता है। ‘जुनूनियत’ में अंकित गुप्ता जहान की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं गौतम विग जॉर्डन और नेहा राणा इलाही के किरदार में दिखने वाली हैं। तीनों अपने-अपने परिवार की खातिर म्यूजिक की दुनिया में मुकाम हासिल करने का सपना लिए एक कॉन्सर्ट में पार्ट लेने पहुंचते हैं और यहीं से इन तीनों की किस्मत एक दूसरे से मिल जाती है। जहां जहान बने अंकित अपने मां-बाप को बेगुनाह साबित करने के लिए शो ज्वाइन करते हैं।

अलग किरदार मे गौतम बने जॉर्डन

जॉर्डन बने गौतम विग अपने सपनों को पूरा करने के लिए म्यूजिक की दुनिया में कदम रखते हैं। वह म्यूजिक को लेकर पैशन रखते हैं और उनका सपना भी सिंगर बनने का ही है। लेकिन उनके पिता इस फैसले के खिलाफ हैं। अपने सपनों को पूरा करने के लिए वह सिंगिंग शो में पार्टिसिपेट करते हैं।

किस प्लेटफॉर्म पर होगा शो – टीवी पर ‘जुनूनियत’ कलर्स चैनल पर और ओटीटी के वूट प्लेटफॉर्म पर ऑन एयर किया जाएगा। यसो फरवरी 2023 में शुरू किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button