ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

आयकर धोखाधड़ी में नौसेना अफसर समेत 31 के खिलाफ केस दर्ज

सीबीआइ ने केरल में आयकर धोखाधड़ी के मामले में नौसेना कर्मियों सहित 31 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन सभी पर फार्म-16 में घोषित नहीं किए गए 44 लाख रुपये से अधिक के आयकर के झूठे रिफंड क्लेम करने का आरोप है।अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि सीबीआइ ने फर्जी दावे करने के लिए एजेंटों की सेवाओं का कथित तौर पर इस्तेमाल करने को लेकर नौसेना और पुलिस के कर्मियों तथा दो निजी कंपनियों (एक आइटी कंपनी और एक जीवन बीमा प्रदाता) के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि एजेंट आयकर रिफंड का 10 प्रतिशत शुल्क के रूप में ले रहे थे। सीबीआइ की यह कार्रवाई केरल के मुख्य आयकर आयुक्त की शिकायत पर हुई, जिन्होंने आरोप लगाया था कि कुल 51 लोगों ने झूठे दावे किए थे।प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि इन 51 करदाताओं में से 20 व्यक्तिगत करदाताओं ने आयकर विभाग द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद आयकर विभाग को रिफंड की कुल 24.62 लाख रुपये की राशि का भुगतान कर दिया। सीबीआइ ने आरोप लगाया है कि प्राथमिकी में जिन शेष 31 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उन्होंने अभी तक आयकर विभाग को 44.07 लाख रुपये का आयकर रिफंड नहीं लौटाया है।

Related Articles

Back to top button