ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

घर से खेलने निकले थे तीन बच्चे, कुएं नुमा गड्डे में गिरे, मौत

मोटापूर: ऊन थाने के ग्राम मोटापूर क्षेत्र में घर से खेलने निकले तीन बच्चों की छह फीट गहरे कुएं नुमा गड्ढे में गिरने से मौत हो गई है।घटना बुधवार दोपहर 12 बजे की है। जानकारी के अनुसार बच्चे तीनों बच्चे प्रीतेश पिता रामलाल, विक्रम पिता घनश्याम, वंश पिता रविंद्र निवासी मोटापूरा सुबह नौ बजे से अपने घर से खेलने के लिए निकले थे। लेकिन दोपहर तक तीनों के घर नहीं लौटे। इस पर स्वजन ने खोजबीन शुरू की। लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। तीन घंटे बाद खेजबीन करते हुए स्वजन को तीनों एक कुएं नुमा गड्ढे में मिले। स्वजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी और तीनों बच्चों लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ऊन टीआई गीता सोलंकी ने बताया कि मोटापूरा गांव में तीन बच्चों के डूबने की सूचना उनके परिजनों द्वारा दी गई थी। चुकी हम सभी दबीश के लिए दूसरे गांव गए हुए थे। इसलिए जांच के लिए एएसआइ को घटना स्थल पर भेजा गया और जांच शुरू हो गई है। हम भी घटना स्थल पर पहुंच रहे है। खबर लिखने तक जांच में सामने आया कि तीनों बच्चे सुबह नौ बजे घर से खेलने निकले थे। जिसके बाद घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की तो तीनों बच्चे गांव के पास बने छह फीट गहरे गड्ढे नुमा कुएं में डूबे हुए थे। परिजनों द्वारा तीनों को जिला अस्पताल लेजाया गया।

कुएं के पास पड़ी बच्चों की खेल सामग्री

बता दें कि तीनों ही बच्चे आदिवासी गांव से है। घटना स्थल पर पुलिस को तीनों की खेल सामग्री मिली है। जिसमें तीन वाहन के चक्के हैं। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि तीनों खेलते खेलते इस स्थान पर आए और कुएं में गिर गए।कुएं की हाइट लगभग छह फीट बताई जा रही है। जिसमें कई समय से पानी भरा हुआ था। जिससे उसमें गिरने से ही तीनों की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button