ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया रसा को कोर्ट से राहत

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया रसा और उनकी ऑनलाइन समाचार कंपनी को फिलीपींस की एक अदालत ने बुधवार को कर चोरी के आरोपों से मुक्त कर दिया है। बता दें कि रसा का कहना था कि उन्हें पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते के खिलाफ रिपोर्टिंग करने को लेकर इन मामलों में फंसाया गया है। कोर्ट ऑफ टैक्स अपील्स ने फैसला सुनाया कि अभियोजक इस आरोपों को साबित करने में विफल रहे कि दो विदेशी निवेशकों के साथ साझेदारी के माध्यम से पैसा जुटाने के बाद रसा और उनकी कंपनी रैप्लर होल्डिंग कॉरपोरेशन ने चार मामलों में टैक्स भुगतान से खुद को बचा लिया।

अदालत ने अपने फैसले में कहा कि आरोपी का बरी होना कोर्ट के इस निष्कर्ष पर आधारित है कि प्रतिवादियों ने इस तरह का जुर्म नहीं किया है। वहीं, रैप्लर ने राजनीतिक साजिश पर विजय के रूप में अदालत के इस फैसले का स्वागत किया। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि अदालत को इस न्यायोचित निर्णय के लिए धन्यवाद देते हैं और स्वीकार करते हैं कि आंतरिक राजस्व ब्यूरो द्वारा लगाए गए धोखाधड़ी, झूठे और कमजोर आरोपों का वास्तव में कोई आधार नहीं है।

Related Articles

Back to top button