ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

साजिद खान ने फिनाले से पहले ही कहा शो को अलविदा

Bigg Boss 16: ‘बिग बॉस 16’ अपने अंतिम पड़ाव में चल रहा है और इस वीकएंड पर फैंस को तगड़ा झटका लगा है। इस बार एक या दो नहीं बल्कि तीन कंटेस्टेंट शो से बाहर हो गए हैं। पहले जहां कम वोटों के आधार पर श्रीजिता डे बेघर हुईं, तो बाद में अब्दु रोजिक ने भी बिग बॉस के घर को अलविदा कह दिया। वहीं, अब साजिद खान भी शो से बाहर हो चुके हैं। फिनाले से पहले ही साजिद को शो छोड़ना पड़ा और वह नम आंखों के साथ बाहर आ गए।

वीकएंड पर अब्दु रोजिक के शो से बाहर आने के बाद से ही घरवाले और फैंस मायूस हो गए थे। वहीं, अब मेकर्स की ओर से शो का नया प्रोमो शेयर किया गया है, जिस देख उन्हें झटका लगा है। दरअसल, साजिद खान ने भी बिग बॉस के शो को फिनाले से पहले ही अलविदा कह दिया है। बिग बॉस साजिद खान को घरवालों के सामने खास अंदाज में विदाई देते हैं। गार्डन एरिया में पूरे सेटअप के साथ उन्हें ट्रिब्यूट दिया जाता है। बिग बॉस कहते हैं कि वह शो के इकलौते ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जिन्हें सभी कंटेस्टेंट ने इज्जत दी है।

मायूस हो गई मंडली 

साजिद खान बिग बॉस के विदाई देते समय काफी इमोशनल होते दिखाई दिए। उन्होंने सभी घरवालों के साथ लड़ाई झगड़ों के लिए माफी मांगी और बिग बॉस का धन्यवाद किया। साजिद खान के जाने से सुंबुल और निमृत फूट-फूटकर रोती नजर आईं। वहीं, मंडली टूटने से शिव और एमसी स्टैन भी मायूस दिखे। बाकी घरवालों ने भी साजिद खान को शो से विदा किया।

इस वजह से लिया फैसला

बता दें कि साजिद खान ने अपने वर्क कमिटमेंट्स के चलते शो से बाहर होने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार साजिद खान को अपनी फिल्म की शूटिंग करनी है, जिसके लिए उन्हें ‘बिग बॉस 16’ को फिनाले से पहले ही छोड़ना पड़ा है। वहीं, अब्दु रोजिक भी अपने कुछ कमिटमेंट्स के चलते ही शो से बाहर हुए हैं। ऐसा ‘बिग बॉस 16’ के 12 फरवरी तक हुए एक्सटेंशन की वजह से हुआ है।

Related Articles

Back to top button