ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में होगी  ‘दयाबेन’ दिशा वकानी की वापसी

TMKOC: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो फैंस के दिलों में अपनी जगह बना चुका है। इस शो की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ती जा रही है। हाल ही में शो में दिखाया गया कि काफी समय के बाद बाद बाघा को अपना खोया हुआ प्यार बावरी वापस मिली है। इसी के साथ एक्ट्रेस नवीना वाडेकर ने बावरी के किरदार के साथ तारक मेहता में अपनी नई शुरुआत की है और दयाबेन यानी दिशा वकानी ने उनका शो में स्वागत किया है। खबरें आ रही हैं कि दिशा की भी इस शो में वापसी की बात चल रही है।

यह शो 15 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के मेकर्स ने शो में ना जाने कितने ही बदलाव किए हैं। कई किरदार शो छोड़कर चले गए तो कुछ ने इस दुनिया को ही अलविदा कह दिया। ऐसा ही सीरियल में काफी समय से नजर नहीं आई बावरी को शो के मेकर्स वापस लेकर आए हैं।
खबर आ रही है कि नवीना वाडेकर ने बावरी के किरदार के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। यह बात जब दयाबेन यानी दिशा वकानी के कानों तक पहुंचीं तो वह खुश हो गईं और सोशल मीडिया पर अपनी खुशी भी जाहिर की। दिशा वकानी ने अपने इंस्टाग्राम पर नवीना वाडेकर की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें शो में नई शुरुआत के लिए बधाई दी है। दिशा की तरफ से काफी समय बाद शो को लेकर कोई रिएक्शन दिया गया है ऐसे में फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

अब फैंस यह उम्मीद कर रहे हैं कि दिशा भी ऐसे ही एक दिन तारक मेहता शो में वापसी करने वाली हैं और शो में टप्पू के पापा कहती हुई नजर आएंगी। दिशा को शो में वापसी को लेकर पिछले साल ही असित मोदी ने साफ कहा था कि उन्हें लाने की कोशिश चल रही है। अब हाल ही में शो की घटती टीआरपी के बाद फैसला किया गया कि तारक मेहता की बिखरी कड़ियों को फिर से जोड़ना होगा और उन किरदारों को वापस लाना होगा जो शो छोड़कर चले गए हैं।

 

Related Articles

Back to top button