ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

आठ किलो अवैध चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 3.2 करोड़ कीमत की अवैध चरस बरामद, तस्कर गिरफ्तार

बहराइच: पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार के निर्देशन में पुलिस महकमे द्वारा अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मूर्तिहा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी । कोतवाली मुर्तिहा की पुलिस और स्वाट टीम ने रात्रि गश्त के दौरान खैरी मोड़ जंगल के पास से दो लोगों को आठ किलो चरस के साथ पकड़ा है। दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3.2 करोड़ रूपये है। कोतवाल शशि कुमार राणा ने बताया कि स्वाट टीम के उप निरीक्षक अनुज कुमार त्रिपाठी, उप निरीक्षक सुशील कुमार, अजीत चंद्र, धर्मेंद्र कुमार और मिथिलेश पासवान की टीम सोमवार रात को गश्त कर रही थी। पुलिस टीम कोतवाली क्षेत्र के चितलहवा खैरी मोड़ जंगल के पास पहुंची। रात 23.15 बजे दो लोग आते दिखे। दोनों को रोक कर पुलिस टीम ने तलाशी ली तो दोनों के पास से चार चार किलो चरस बरामद हुई। इस पर दोनों को कोतवाली लाया गया। कोतवाल ने बताया कि दोनों के विरुद्ध एनडीपीसी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर बरामद चरस को सीज कर दिया गया है। तस्करों की पहचान दरगाह थाना क्षेत्र के नूरुद्दीन चक गांव निवासी आशिफ पुत्र महबूब अली और कोतवाली देहात के भदौली चक गांव निवासी राजकुमार पुत्र त्रिवेणी के रूप में हुई है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। कोतवाल ने बताया कि बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3.2 करोड़ रूपये है। उन्होंने कहा कि तस्कर नेपाल से बहराइच चरस की खेप लेकर जा रहे थे।

Related Articles

Back to top button