ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

आगरा। सच टाइम्स समाचार पत्र के स्थानीय संपादक का शहर के प्रमुख समाजसेवियों ने किया सम्मान।

आगरा । सच टाइम्स समाचार पत्र के स्थानीय संपादक एवं आगरा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार सन्तोष शर्मा का आज समाजसेवियों द्वारा भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया । सन्तोष शर्मा हिन्दी दैनिक सच टाइम्स में स्थानीय संपादक का दायित्व संभाल रहे हैं । आगरा शहर के लब्धप्रतिष्ठित व्यापारी एवं समाजसेवी राजीव जयराम और राजेन्द्र शर्मा ने संतोष शर्मा को शाल ओढ़ाकर भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा भेंट करते हुए उनका भव्य स्वागत किया और अपनी शुभकामनाएं दीं । सम्मानित करने के बाद राजीव जयराम ने कहा कि संतोष शर्मा की निष्पक्ष और सत्यपरक पत्रकारिता ने पत्रकारिता जगत में एक नई मिसाल पेश की है । संतोष शर्मा की कलम सत्य के पक्ष में और असत्य के विपक्ष में चलती है , जिससे भ्रष्टाचार मुक्त और एक सभ्य समाज का नवनिर्माण हो रहा है । उन्होंने कहा कि आगरा का व्यापारी समाज सदैव ऐसे निष्पक्ष पत्रकारों को सम्मानित करके स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता रहेगा । पत्रकार संतोष शर्मा ने स्वयं के सम्मानित होने पर अभिभूत होते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए एक अविस्मरणीय पल है । ऐसे सम्मान से उन्हे निष्पक्ष होकर पत्रकारिता के लिए विशेष प्रेरणा मिलती है । संतोष शर्मा ने अपने सम्मान पर आगरा के व्यापारी समाज , विशेषकर मार्बल व्यापारी राजीव जयराम और वरिष्ठ समाजसेवी राजेन्द्र शर्मा (राजू पण्डित) का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनकी पत्रकारिता आम नागरिकों के साथ व्यापारी समाज के हितों पर हमेशा समर्पित रहेगी । सम्मान ग्रहण करने के बाद संतोष शर्मा ने पत्रकारिता और राजनीति में अपने गुरु अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी को फोन पर यह शुभ समाचार दिया और अपना सम्मान उन्हे समर्पित करते हुए उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button