ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में राजग ही जीतेगा 2024 का लोकसभा चुनाव : धर्मेंद्र प्रधान

कोलकाता । केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेगा और फिलहाल देश में प्रधानमंत्री पद के लिए कोई रिक्ति नहीं है। नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन के ममता बनर्जी को लेकर दिए गए बयान के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भरोसा है कि लोग उनके साथ खड़े रहेंगे और चुनाव में उनका समर्थन करेंगे। प्रख्यात अर्थशास्त्री और नोबल प्राइज विनर अमर्त्य सेन ने कहा था कि तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी में प्रधानमंत्री बनने की क्षमता है।

प्रधान ने कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके सोनारपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संगठनात्मक बैठक से पहले कहा भारत में प्रधानमंत्री पद के लिए फिलहाल कोई पद रिक्त नहीं है। देश के लोगों ने लगातार दो बार नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि गरीबों महिलाओं युवाओं पिछड़ों और ग्रामीण लोगों ने चुनाव में मतदान कर मोदी को देश चलाने की जिम्मेदारी दी है। प्रधान ने कहा इसमें कोई संदेह नहीं है कि 2024 में मोदी के नेतृत्व में राजग फिर से जीतेगा।

Related Articles

Back to top button