ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

DCGI ने कोवोवैक्स को बाजार में उतारने के लिए दी मंजूरी

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने कोविड-19 वैक्सीन कोवोवैक्स को वयस्कों के लिए विषम बूस्टर खुराक के रूप में बाजार में उतारने को मंजूरी दे दी है। कोवोवैक्स उन वयस्कों को दी जा सकेगी, जिन्हें कोविशील्ड या कोवाक्सिन की दो खुराक दी गई है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी है।डीसीजीआई की मंजूरी केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की विषय विशेषज्ञ समिति की सिफारिश के बाद आई है।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) में सरकार और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने हाल ही में बढ़ते हुए COVID-19 महामारी के मद्देनजर 18 वर्ष और उससे अधिक आयु वालों के लिए Covovax विषम बूस्टर खुराक की मंजूरी के लिए DCGI को पत्र लिखा था।एक आधिकारिक सूत्र ने कहा सीडीएससीओ की विषय विशेषज्ञ समिति ने बुधवार को इस मुद्दे पर विचार-विमर्श किया और कोविशील्ड या कोवेक्सिन की दो खुराक लेने वाले वयस्कों के लिए विषम बूस्टर खुराक के रूप में कोवोवैक्स को बाजार में उतारने की सिफारिश की।

डीसीजीआई ने कोवोवैक्स को 28 दिसंबर 2021 को वयस्कों के लिए आपातकालीन स्थितियों में उपयोग के लिए मंजूरी दी थी।इसके अलावा डीसीजीआई ने 9 मार्च, 2022 को 12-17 आयु वर्ग और पिछले साल 28 जून को 7-11 वर्ष की आयु के बच्चों पर कुछ शर्तों के साथ कोवोवैक्स के इमरजेंसी उपयोग के लिए मंजूरी दी थी। बता दें कि कोवोवैक्स को नोवावैक्स से प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के माध्यम से निर्मित किया जाता है। इसे यूरोपीय दवा एजेंसी ने सशर्त व्यापार प्राधिकार के लिए मंजूरी दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे 17 दिसंबर 2021 को आपात स्थिति में सूचीबद्ध किया था।

Related Articles

Back to top button