ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

कानपुर के बाद देवरिया में भी मिला हिमालयन गिद्ध 

देवरिया। कानपुर के बाद देवरिया में भी दुर्लभ प्रजाति का हिमालयन गिद्ध मिला। ताल के किनारे ठंड की वजह से अचेत अवस्था में पड़ा एक गिद्ध दिखाई पड़ा इसके बाद एक ग्रामीण अपने साथ घर ले आया। इसके बाद अलाव जलाकर हिमालयन गिद्ध को गर्माहट देने का प्रयास किया। थोड़ा ठीक होने पर वह उड़ना चाह रहा था लेकिन उड़ नहीं सका। ग्रामीण ने वन विभाग को सूचना दी जिसके बाद विभाग की टीम उस लेकर चली गई। फिलहाल पशु चिकित्सक से इलाज कराकर बरहज के पौधशाला में हिमालयन गिद्ध को रखा गया है।

वन विभाग का कहना है कि यह गिद्ध विलुप्त प्रजातियों में से एक है इस ज्यादा ठंड लग गई और उसका इलाज किया जा रहा है। कुछ दिन पहले कानपुर में भी इसी तरह का गिद्ध मिला था इस देखकर जटायु की याद लोगों को आने लगी थी। बताया जा रहा है कि गंडेर गांव के रहने वाले शिवेंद्र शाही ताल पर मछलियों को देखने गए थे जहां उन्होंने देखा कि एक गिद्ध अचेत अवस्था में पड़ा है। वह हिमालयन गिद्ध को अपने साथ लेकर अपने पोल्ट्री फार्म पर आए। वहां हिमालयन गिद्ध को अलाव का सहारा दिया तब वह उड़ने की कोशिश करने लगा लेकिन उड़ नही पा रहा था। वन विभाग का कहना है कि यह दुर्लभ प्रजाति का गिद्ध है इस सफेद हिमालयन गिद्ध कहते हैं और इसकी उम्र सैकड़ों साल है।

Related Articles

Back to top button