ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

डेटिंग की खबरों के बीच फिर साथ दिखे तमन्ना और विजय..

मनोरंजल जगत की दुनिया में हीरो-हीरोइन के बीच अफेयर की खबरें सामने आने कोई नहीं बात नहीं है। वहीं, इन दिनों तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की डेटिंग की खबरें सामने आ रही हैं। नए साल पर दोनों को साथ पार्टी करने की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।

वहीं, अब तमन्ना और विजय का एक और वीडियो सामने आने के बाद से ही डेटिंग की खबरों का बाजार फिर से गर्मा गया है।दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तमन्ना भाटिया और विजय साथ में नजर आ रहे हैं। यह वीडियो हाल ही में हुए एक इवेंट के दौरान का है।दोनों ही सितारे ऐले अवॉर्ड्स सेरेमनी के दौरान मिले थे। तमन्ना भाटिया मीडिया के सामने पोज दे रही थीं कि विजय वहां से गुजरे और उनसे बात कर गले लगाया।

इसके बाद दोनों साथ में बैठे हुए भी नजर आए।तमन्ना और विजय की यह वीडियो सामने आने के बाद से ही फैंस भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई दोनों के रिश्ते के बारे में सवाल कर रहा है, तो किसी को दोनों की जोड़ी पसंद नहीं आ रही है। एक ने लिखा, ‘तम्मू बेहतर डिजर्व करती हैं’, तो दूसरे ने कहा, ‘जोड़ी अच्छी नहीं लगी।’ वहीं, एक अन्य ने कमेंट किया, ‘वो एक बेहतरीन एक्टर है और वह एक खूबसूरत एक्ट्रेस, ऐसे में हम कौन होते हैं दोनों को जज करने वाले।’

बता दें कि तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने नए साल का स्वागत एक साथ किया था। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। वहीं, यहां तक कहा गया था कि दोनों वीडियो में किस करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद से ही दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया है। हालांकि किसी ने भी डेटिंग की खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है।

Related Articles

Back to top button