ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

वीकेंड पर फिल्म कुत्ते ने की महज इतनी कमाई

तब्बू और नसीरुद्दीन शाह जैसे बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकारों से भरी फिल्म ‘कुत्ते’ सिनेमाघरों में बीते शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की स्टारकास्ट और साथ ही मूवी के ट्रेलर को देखने के बाद लोगों में ये फिल्म देखने की बेहद ही उत्सुकता थी। हालांकि अर्जुन कपूर और तब्बू स्टारर ‘कुत्ते’ दर्शकों की उम्मीदों पर नहीं खरी उतरी है। शुक्रवार को इस फिल्म को बेहद ही खराब ओपनिंग मिली थी और अब फिल्म के पहले ही वीकेंड में मल्टीस्टारर ये फिल्म औंधे मुंह गिर चुकी है।

बॉक्स ऑफिस पर नसीरुद्दीन शाह, तब्बू और कोंकणा सेन स्टारर फिल्म ‘कुत्ते’ दर्शकों का दिल जीतने में नाकामयाब रही। इस फिल्म की शुक्रवार की ओपनिंग जहां 1.07 करोड़ के साथ हुई, तो वही शनिवार को भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल रहा। शनिवार को इस फिल्म ने महज 1.22 करोड़ का बिजनेस किया। रविवार को मेकर्स को ये पूरी उम्मीद थी कि दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर जरूर आएंगे, लेकिन उनकी उम्मीदों पर पूरा पानी फिर गया और सिनेमाघरों में इस फिल्म को दर्शक नहीं मिले।

‘कुत्ते’ का रविवार को कलेक्शन गिर गया और इस फिल्म ने महज 1.06 करोड़ की कमाई की। वीकेंड तक ये फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट कमाई केवल 3.35 करोड़ ही कर पाई, जबकि वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने महज 2.26 करोड़ का बिजनेस किया।रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन कपूर स्टारर ये थ्रिलर फिल्म 80 करोड़ के बजट में बनी है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर जिस रफ्तार से ये फिल्म बढ़ रही है, उसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म जल्द ही अपना दम तोड़ देगी और अपना बजट भी नहीं निकाल पाएगी।

आपको बता दें कि मल्टी स्टारर इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान ने किया था। आसमान भारद्वाज ने ‘कुत्ते’ से इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और तब्बू के अलावा नसीरुद्दीन शाह, राधिका मदान, शार्दुल भारद्वाज, कोंकणा सेन शर्मा और कुमुद मिश्रा मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

Related Articles

Back to top button