ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

पहाड़ों पर बर्फबारी मैदानी इलाके कांपे 

दिल्ली/जम्मू।  जम्मू-कश्मीर हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ों पर दो दिन से बर्फबारी का दौर जारी है जिससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर के 12 जिलों में बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड के चमोली जोशीमठ और बद्रीनाथ में भी बर्फ पड़ी। हिमपात से हिमाचल प्रदेश में चार हाइवे समेत 276 सड़कें बंद हैं। उत्तर भारत के मैदानी इलाके भी शीतलहर की चपेट में हैं।

दिल्ली पंजाब हरियाणा मप्र छग और उत्तर प्रदेश के कई इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। राजस्थान के माउंट आबू में पारा -4 डिग्री रहा जबकि फतेहपुर में पारा -3.5 डिग्री दर्ज किया गया। घने कोहरे के कारण फ्लाइट्स लेट हो रही हैं ट्रेन रद्द हो रही हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिन तक दिल्ली पंजाब हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड और घना कहोरा छाए रहने की संभावना है।

हिमाचल में 276 सड़कें बंद 
हिमाचल के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी जारी है। इस कारण एनएच समेत 276 सड़कें बंद हैं। राज्य के केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारकंडा में -4.8 कुकुमसरी में -4.2 और कुफरी में -1.2 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने व शीतलहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 और 19 को फिर बारिश-बर्फबारी होने की संभावनाएं बन रही हैं। बेशक कम बारिश-बर्फबारी हुई हो मगर प्रदेश की खेतीबाड़ी बागवानी और पर्यटन उद्योग के लिए यह टॉनिक का काम करेगी। इसके बाद आज वीकेंड पर सैलानियों के भी काफी संख्या में शिमला व आसपास के क्षेत्रों में पहुंचने की उम्मीद है।

जम्मू-कश्मीर के12 जिलों में बर्फीले तूफान की चेतावनी 
जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी का दौर जारी है। बीते दिन गांदरबल के सरबल इलाके में एवलांच हुआ और बांदीपोरा जिले के गुरेज में बर्फीला तूफान आया। जिला प्रशासन ने बताया कि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। पिछले कुछ दिनों से घाटी में बर्फीला तूफान आ रहे हैं। दो दिन पहले सोनमर्ग में भी एवलांच हुआ था इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। श्रीनगर में आज पारा -1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं जम्मू में 5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 12 जिलों में बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की गई है और लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है।

Related Articles

Back to top button