ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

गुजरात ही नहीं देश की जनता ने 2024 में मोदी को पीएम बनाना तय कर लिया है: अमित शाह

गुजरात विधानसभा के चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अब भाजपा ने मिशन-2024 का प्रारंभ कर दिया है| अपने संसदीय क्षेत्र गांधीनगर से मिशन शुरुआत करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2024 में केवल गुजरात ही नहीं बल्कि देश की जनता नरेन्द्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाना तय कर लिया है| मकर संक्राति पर्व पर गुजरात आए अमित शाह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए और अपने संसदीय क्षेत्र को कई सौगात दी| जिसमें मोटी आदरेज गांव में विकास कार्यों के अंतर्गत विभिन्न लोकार्पण और शिलान्यास किया| गांधीनगर में कांग्रेस और मुफ्त की राजनीति पर अमित शाह ने प्रहार करते हुए 2024 में प्रचंड जीत का दावा किया| उन्होंने कहा कि मुफ्त की राजनीति करने वालों के मुंह पर गुजरात की जनता ने करारा तमाचा जड़ा है| इस बार कांग्रेसी नए कपड़े पहन कर आए थे परंतु 2024 में देश की जनता फिर एक बार नरेन्द्र मोदी को आशीर्वाद देगी| केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज भारतीय सेना का स्थापना दिन है| देश की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार भारतीय सेना को सलाम करता हूं| देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सभी वीर सपूतों को आज सलाम करता हूं| उन्होंने कहा कि गांधीनगर उत्तर की सीट भाजपा के पास नहीं थी| परंतु 2022 के चुनाव में गांधीनगर उत्तर की जनता ने भाजपा की रीटाबेन को चुनकर विधानसभा भेजा है| अमित शाह ने लोगों को भरोसा दिलाया कि इस क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगा| काम करने के बाद हिसाब देना हमारा फर्ज है| कोई भी सरकार काम करे या ना करे मतदाता चुनाव में उसका जवाब दे ही देते हैं| कांग्रेस के कई लोग दिल्ली से आए थे लेकिन गुजरात की जनता सभी को करारा जवाब दे दिया है| 2024 में फिर एक बार देश में चुनाव आ रहे हैं और उससे पहले गुजरात चुनाव के नतीजों ने समूचे देश को पैगाम दे दिया है|

 

Related Articles

Back to top button