ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश शर्मसार! लिफ्ट देने के बहाने 92 साल की `वृद्धा से जंगल में दुष्कर्म, हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के शहडोल में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां लिफ्ट देने के बहाने आरोपी युवक ने 92 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया है. प्रदेश में बच्चियों, महिलाओं के बाद अब बुजुर्ग महिलाएं भी असुरक्षित हो गई हैं. इंसानियत को शर्मसार करने वाला ताजा मामला मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से आया है. जहां बलात्कार किसी बच्ची या युवती का नहीं, बल्कि 92 साल की एक वृद्ध महिला का हुआ है. बता दें कि जबलपुर से अकेले ट्रेन में सफर कर शहड़ोल अपने रिश्तेदार के घर आई 92 वर्षीय वृद्ध को लिफ्ट देने के बहाने अज्ञात व्यक्ति जंगल में ले जाकर दुष्कर्म कर फरार हो गया. बता दें कि यह घटना शहडोल कोतवाली क्षेत्र के पंचगांव से बंधवा जुगवारी के बीच में हुई है. बुजुर्ग महिला की शिकायत पर अब मामले की जांच भी शुरू हो गई है. वहीं वृद्ध महिला की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल से मेडिकल रेफर किया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. जानिए पूरा मामला दरअसल जबलपुर की रहने वाली लगभग 92 वर्षीय वृद्ध महिला ट्रेन में सवार होकर शहड़ोल अपने रिश्तेदार के यहां आई, जहां स्टेशन पर उतरने के दौरान घर जा रही थी. तभी एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा लिफ्ट देने के बहाने वृद्ध को जंगल ले जाकर जबरन दुष्कर्म कर वृद्ध को वहीं छोड़ फरार हो गया. बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर किसी तरह से जंगल से भटकती हुई वृद्ध आबादी वाले क्षेत्र सड़क पर आई और लोगों को अपनी आप बीती सुनाई. इस मामले की जानकरी लोगों ने वृद्ध के रिश्तेदार को दी. मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों ने मामले की शिकायत कोतवाली में दी, शिकायत के आधार कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की पड़ताल में जुट गई है. पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़ लेगी. वहीं वृद्ध महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button