ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

अखिलेश यादव का BJP सरकार पर हमला, बोले- दलितों-पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को नहीं मिल रहा आरक्षण का लाभ

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आरक्षण व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बीजेपी सरकार (BJP Government) पर हमला बोला है। सपा चीफ ने कहा कि प्रदेश के चिकित्सा विश्वविद्यालयों में दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को आरक्षण का लाभ (Benefit of Reservation) नहीं मिल रहा है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि इसके बाद भी सरकार विदेश में छात्रों को सम्मान दिलाने का दावा कर रही है। उन्होंने ट्वीट करते हुए सवाल किया कि जब देश और प्रदेश में आरक्षण के खिलाफ भाजपा पिछले दरवाजे की राजनीति कर रही है तो विदेश मैं कैसे सम्मान दिला पाएगी।

बता दें कि इससे पहले अखिलेश यादव ने योगी सरकार के यूपी में निवेश लाने के प्रयासों पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार पूंजी निवेश लाने के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ने नाम पर सिर्फ शोर मचाने का काम कर रही है। इसका नतीजा जीरो ही आना है। इससे पहले जो इन्वेस्टर्स समिट हुए उसका रिजल्ट कार्ड कहां है?

अखिलेश यादव ने कहा कि पिछली बार भी भाजपा सरकार ने इसी तरह से जोर शोर के साथ इन्वेस्टर्स समिट किया था और लाखों करोड़ के एमओयू होने का दावा किया था लेकिन जमीन पर कोई निवेश दिखाई नहीं दिया था। अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं मुंबई में उद्योगपतियों को उत्तर प्रदेश में लाने के लिए को मनाने गए हैं।

सपा चीफ ने कहा कि प्रदेश की हालात देखकर यहां कोई भी उद्योगपति और व्यापारी निवेश को तैयार नहीं हैं। पूंजीनिवेश के मामले में भाजपा सरकार हवा में ही लाठियां भांजती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से यूपी विकास के मामले में लगातार पिछड़ता जा रहा है।

Related Articles

Back to top button