ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

पांच साल की सबसे बड़ी छंटनी करने को तैयार वोडाफोन..

आईटी और टेक कंपनियों के बाद अब टेलीकॉम कंपनियों की ओर से भी छंटनी की तैयारी शुरू कर दी है. जिसकी शुरुआत Vodafone करने जा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से वोडाफोन कर्मचारियों की बड़े तादाद में छंटनी करने की योजना बना रहा है. जिसकी शुरूआत लंदन ऑफिस से होगी. जानकारी के अनुसार वोडाफोन 5 साल के बाद सबसे बड़ा लेऑफ करने की तैयारी करने जा रहा है.

मंदी की संभावनाओं को देखते हुए वोडाफोन साल 2026 तक 1.08 डॉलर के कॉस्ट कटिंग की प्लानिंग कर रहा है. जिसे देखते हुए कंपनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी करने का प्लान कर रहा है. स्पेन और फ्रांस सहित कई यूरोपीय मार्केट में वोडाफोन की वैल्युएशन में 50 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है. स्पेन में यह कंपनी टेलीफोनिका और फ्रांस में यह ऑरेंज नाम से अपना काम कर रही है. वैसे पूरी दुनिया में वोडाफोन के लिए करीब 104,000 इंप्लॉई हैं. भारत में कंपनी वोडाफोन आइडिया नाम से काम कर रही है.

इस छंटनी का असर भारत में कितना देखने को मिलेगा, इसकी बात सामने नहीं आई है.इससे पहले कंपनी के सीइओ निक रीड पहले ही अपना रिजाइन कर चुके हैं. उनहोंने साल 2022 के एंड में अपना पद छोड़ा था. उनके रिजान के बाद से कंपनी की वैल्यूएशन में 40 फीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी है. मौजूदा समय में वोडाफोन की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर मार्गेरिटा डेला वैले सीईओ का पद संभाल रही हैं. आपको बता दें कि मौजूदा की शुरुआत में, वोडाफोन हंगरी में अपना कारोबार स्थानीय आईटी कंपनी 4iG और हंगरी राज्य को 1.82 अरब डॉलर कैश में बेचने को तैयार हो गई है.

 

Related Articles

Back to top button