ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

सदर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात,क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

महाराजगंज 14 जनवरी। आज गोरखपुर में गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने खिचड़ी के पर्व पर बुके देकर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत कुछ सड़को का निर्माण जनहित में आवश्यक है। महाराजगंज जिला मुख्यालय पर कोई कार्यक्रम करने के लिए बड़ा भवन नही है ,विगत माह में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला सूचना विज्ञान केंद्र में आपसे जनपद मुख्यालय पर ऑडिटोरियम के निर्माण की मांग किया था जिसपर आप द्वारा सहमति प्रदान की गई थी उसकी पत्रावली शासन में राजस्व विभाग में लंबित है,आपका आशीर्वाद प्राप्त हो और ऑडिटोरियम के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो। विधायक ने कहा कि जिला मुख्यलाय स्थित अग्नि शमन केंद्र पर अग्निशमन वाहनों की भारी कमी है जिससे अप्रैल मई के माह में किसानों के खेतो में लू चलने से शार्ट सर्किट या अन्य कारणो से आग लग जाती है हजारों एकड़ फसल राख हो जाती है। यदि अग्निशमन वाहनों की संख्या में वृद्धि हो जाय तो काफी राहत मिलेगी ।बताते चलें कि आज मुख्यमंत्री जी गोरखपुर में स्थानीय विधायक सांसदों की मीटिंग बुलाई थी।

Related Articles

Back to top button