ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

पतंग उड़ाते समय छत से गिरा 6 साल का मासूम, पैर में फ्रैक्चर, नाक की हड्डी भी टूटी

छतरपुर: छतरपुर में पतंग उड़ाते समय 6 साल के बच्चे के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। पतंगबाजी करते समय बच्चा छत से गिर गया, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मामला छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के देरी-धौरी गांव का है। जहां का रहने वाला 6 साल का सुमित कुशवाहा उस समय छत से नीचे गिर गया, जब वह छत पर पतंग उड़ा रहा था। बच्चे की परिजन सुनीता कुशवाहा बताती हैं कि पतंग उड़ाते समय वह पतंग में इतना मस्त हो गया कि वह पतंग उड़ाते-उड़ाते छत पर पिछलता चला गया और बिना मुंडेर/पट्टी की छत से डोर पकड़े हुए सीधा नीचे जा गिरा। 12-15 फिट ऊंचाई से जमीन पर गिरने से उसका पैर फ्रैक्चर हो गया तो वहीं उसकी नाक भी टूट गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उसका ट्रॉमा सर्जिकल वार्ड में इलाज चल रहा है। तो वहीं डॉक्टर सोमवार को ऑपरेशन की बात कह रहे हैं।

Related Articles

Back to top button