ब्रेकिंग
10 रुपये का विवाद... गांव पहुंची बस तो कंडक्टर की हो गई धुनाई, तो कंडक्टर की हो गई धुनाई, तो कंडक्टर... संपत्ति विवाद में सगे भाई ने नवविवाहित छोटे भाई की दांतो से कांटी ऊंगली कटकर हुई अलग बचाने आऐ दूसरे ... मुरैना हॉप इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक हुआ विस्फोट फायरबिग्रेड ने बड़ी मशक्... मुरैना के सबलगढ़ में जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे फायरिंग एक गंभीर घायल गुजरात के खेड़ा जिले में नहाने गए छह भाई-बहन, एक-एक कर के लील गई नदी, गर्मी से राहत की जगह मिली मौत उज्जैन स्लीपर बस पलटी गर्भवती महिला सहित 9 घायल केंद्र सरकार कराऐगी जाति जनगणना PCC चीफ ने कहा, DGP का आदेश खाकी वर्दी का अपमान सांसद-विधायक को सैल्यूट करेगें पुलिस कर्मी, ये लोकतं... सीएम बोले- पाकिस्तानी नागरिकों को एमपी से जल्द बाहर करें: पुलिस अधिकारियों को अभियान चलाने के निर्दे... मंदसौर में तेज़ रफ़्तार कार कुऐ में गिरी 6 लोगों की मौत
देश

जम्मू-कश्मीर के जोजिला दर्दे के पास हिमस्खलन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ घटना का वीडियो

जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले में स्थित पर्यटन स्थल सोनमर्ग के निकट सरबल क्षेत्र में शनिवार शाम हिमस्खलन हुआ। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सरबल इलाके में कम तीव्रता वाला हिमस्खलन हुआ, जहां हैदराबाद स्थित मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एमईआईएल) की वकर्शॉप है। हिमस्खलन की घटना को लेकर एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ मजदूरों को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है।

वीडियो में दिख रहा है कि इन मजदूरों के बैरक के ऊपर एक बड़ा हिमस्खलन का बड़ा हिस्सा इनके ऊपर आता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान कुछ मजदूर अपने साथियों को कमरों में रहने की हिदायत देते सुनाई दे रहे हैं। उन्होंने कंपनी के अधिकारियों के हवाले से बताया कि सभी लोग सुरक्षित है तथा अभी तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले दिन में प्रदेश के बांदीपोरा जिला के गुरेज सेक्टर के एक गांव में भी हिमस्खलन हुआ था। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने शनिवार सुबह उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिला के लिए ‘उच्च खतरे’ वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की।

एसडीएमए के अधिकारियों के मुताबिक अगले 24 घंटों में कुपवाड़ा जिला के 2,000 मीटर से ऊपर उच्च खतरे के स्तर के साथ हिमस्खलन होने की संभावना है। बांदीपोरा, बारामूला, डोडा, गंदेरबल, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन और रियासी जिलों में 2,000 मीटर से ऊपर हिमस्खलन होने के आसार हैं। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने और हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गयी है।

Related Articles

Back to top button