ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

सूरीनाम के राष्ट्रपति संतोखी पहुंचे भाजपा कार्यालय, नड्डा से की मुलाकात

नई दिल्ली| इंदौर में आयोजित 17वें प्रवासी भारतीय दिवस के विशिष्ट अतिथि सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय का दौरा किया और पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से चर्चा की। नड्डा ने पार्टी कार्यालय में सूरीनाम के राष्ट्रपति, विदेश मंत्री और अन्य प्रतिनिधियों का स्वागत किया। भाजपा के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले और राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी भी इस मौके पर उपस्थित थे।

दोनों नेताओं ने प्रवासी भारतीयों के योगदान के बारे में बात की। नड्डा ने संतोखी को यह भी बताया कि कैसे पार्टी और सरकार का समन्वय होता है। सूरीनाम के राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि विभिन्न देशों को हिंदी भाषा, भारतीय परंपराओं और संस्कृति को सीखने पर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने कोविड-19 के कारण अपने देश की चुनौतियों पर भी बात की और बताया कि कैसे उन्होंने अपने देश को संकट से बाहर निकाला। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी से कई संदेश ले सकती है कि कैसे एक जन-समर्थक सत्ताधारी पार्टी को चलाया जाए।

संतोखी सूरीनाम की प्रगतिशील सुधार पार्टी के अध्यक्ष हैं और इससे पहले उन्होंने 2005-10 तक न्याय और पुलिस मंत्री के रूप में कार्य किया है। उन्होंने द कैरिबियन कम्युनिटी एंड कॉमन मार्केट (कैरिकॉम) 2022 के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है।

Related Articles

Back to top button