ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

शशि थरूर  ने कहा कि कोई कुछ भी कहे लेकिन वह पहले की तरह अपना काम जारी रखेंगे

कन्नूर।  कांग्रेस  के वरिष्ठ नेता शशि थरूर  ने कहा है कि वे पहले की तरह अपना काम जारी रखेंगे और लोगों से मुलाकात करते रहेंगे। थरूर की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब कांग्रेस के कई नेताओं ने एक दिन पहले उन पर राज्य की राजनीति की ओर ध्यान केंद्रित करने के उनके कदम को लेकर निशाना साधा था। तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने कहा कि वह राज्य भर के कार्यक्रमों में भाग लेते हैं क्योंकि उन्हें विभिन्न हलकों से बहुत सारे निमंत्रण मिलते हैं और इसमें कुछ भी खास नहीं है क्योंकि अन्य नेता भी ऐसा ही कर रहे हैं।

कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा उनका नाम लिए बिना दिये बयानों के बारे में पूछे जाने पर थरूर ने यहां संवाददाताओं से कहा ‘‘कोई कुछ भी कहता रहे…मैं अपना काम कर रहा हूं…कोई कुछ भी कहे मुझे कोई दिक्कत नहीं है।
उन्होंने कहा कि वह अभी वही कर रहे हैं जो वह पिछले 14 वर्षों से कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें लोगों से निमंत्रण मिलता है तो वह कार्यक्रमों का चयन करते हैं और अपनी सुविधा के अनुसार उनमें शामिल होते हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला उन व्यक्तियों में शामिल थे जिन्होंने शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम में पार्टी के एक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान थरूर पर परोक्ष रूप से निशाना साधा था।

वर्ष 2026 में होने वाले अगले राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी के संबंध में थरूर के कथित बयान पर कटाक्ष करते हुए चेन्निथला ने कहा था ‘‘यदि किसी ने मुख्यमंत्री पद के लिए एक कोट सिलवा लिया है तो उन्हें इसे पीछे छोड़कर आगामी संसदीय चुनावों में पार्टी की सफलता के लिए काम करने को लेकर तैयार रहना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि किसी को भी यह दावा नहीं करना चाहिए कि वे अगले चार वर्षों में किस पद पर रहेंगे।
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने पार्टी नेताओं द्वारा अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं का सार्वजनिक रूप से खुलासा करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा था कि हर चीज पर चर्चा पार्टी के मंचों पर की जानी चाहिए। उन्होंने नेताओं से आग्रह किया था कि वे मीडिया को ऐसे मामलों पर चर्चा करने का कोई मौका न दें।

Related Articles

Back to top button