ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

उत्तराखंड के मंत्री के आग्रह पर इसरो ने भू-धंसाव की सेटेलाइट तस्वीरें हटा दी 

देहरादून । उत्तराखंड के मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के आग्रह पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने जोशीमठ भू-धंसाव की सेटेलाइट तस्वीरें हटा दी हैं। मंत्री डॉ. रावत ने इसकी जानकारी दी। बताया कि उनके द्वारा इसरो के निदेशक से इस मामले को लेकर आग्रह किया गया था।

मंत्री के द्वारा कहा गया था कि तस्‍वीरों से राज्‍य में भय का माहौल पैदा हो रहा है। उन्‍होंने कहा कि इस लेकर अधिकृत बयान जारी करो या फ‍िर केंद्र या राज्‍य सरकार को बताइए। जिसके बाद इसरो द्वारा उक्‍त तस्‍वीरें वेबसाइट से हटवा दी गई। बता दें कि स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. रावत चमौली जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं और वर्तमान में आपदा की स्थिति में वह जोशीमठ में ही कैंप कर रहे हैं।
जोशीमठ में भूधंसाव को लेकर निरंतर चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। कुछ दिन पहले वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान ने सेटेलाइट अध्ययन में बताया था कि यहां जमीन खिसकने/धंसने की सालाना दर करीब 85 मिलीमीटर है।  इसके बाद इसरो के देहरादून स्थित भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (आइआइआरएस) ने भूधंसाव की सालाना दर 65 से 87 मिलीमीटर बताई थी। अब इसरो के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (एनआरएससी) ने सेटेलाइट चित्र जारी कर जोशीमठ क्षेत्र में 12 दिन में ही 5.4 सेंटीमीटर (54 मिलीमीटर) के धंसाव की चौकाने वाली जानकारी दी है। यह जानकारी इसरो के हवाले से जारी की गई है।
इसरो के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर ने दो अंतराल के सेटेलाइट चित्र जारी किए हैं। इनमें अप्रैल से नवंबर 2022 के मध्य किए गए सेटेलाइट अध्ययन में कहा गया है कि सात माह में जोशीमठ की जमीन में 8.9 सेंटीमीटर (89 मिलीमीटर) का धंसाव पाया गया। इसके बाद 27 दिसंबर 2022 से आठ जनवरी 2023 के बीच 12 दिन के सेटेलाइट चित्र जारी किए गए हैं। इस अंतराल में भूधंसाव कई दर पहले से कहीं अधिक 5.4 सेंटीमीटर (54 मिलीमीटर) पाई गई है। हालांकि यह धंसाव जोशीमठ शहर के मध्य क्षेत्र तक सीमित पाया गया।
इसके साथ ही धंसाव का ऊपरी क्षेत्र जोशीमठ-औली रोड पर 2180 मीटर की ऊंचाई पर दर्शाया गया है। भूधंसाव के सेटेलाइट चित्रों में आर्मी हैलीपैड और नरसिंह मंदिर के भूक्षेत्रों को प्रमुखता से दर्शाया गया है। यह भूभाग जोशीमठ शहर के मध्य क्षेत्र में ही स्थित हैं।
यदि जोशीमठ में भूधंसाव की दर 12 दिन के अंतराल में 54 मिलीमीटर ही रही तो आने वाले 20 साल में क्षेत्र का नक्शा ही बदल सकता है। क्योंकि यदि इसी दर को आधार मानें तो माहभर में ही 135 मिलीमीटर का धंसाव होगा। सालभर में यह आंकड़ा 1620 मिलीमीटर होगा और 20 साल में 32 हजार 400 मिलीमीटर यानी 3240 सेंटीमीटर होगा। मीटर में यह आंकड़ा 32.4 मीटर पहुंच जाएगा।

Related Articles

Back to top button