ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी

केंद्रीय परिवहन मंत्री और सीनियर बीजेपी नेता नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी मिली है। गडकरी के नागपुर कार्यालय में फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई है। केंद्रीय मंत्री के नागपुर के जनसंपर्क कार्यालय के लैंडलाइन नंबर पर धमकी देने के लिए तीन बार कॉल आई है। दाऊद के नाम पर धमकी दी गई है।सूत्रों के हवाले से खबर है कि 100 करोड़ की रकम मांगी गई है। रकम ना देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।धमकी की कॉल आते ही गडकरी के नागपुर कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

धमकी देने वाली कॉल आज (14 जनवरी, शनिवार) सुबह से तीन बार आ चुकी है। सूचना मिलते ही नागपुर पुलिस अलर्ट हो गई है और जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित जनसंपर्क कार्यालय के बाहर चार फोन नंबर प्रदर्शित किए हुए हैं। इन्हीं नंबरों पर सुबह से तीन बार फोन आ चुके हैं।केंद्रीय मंत्री के नागपुर कार्यालय में स्थानीय पुलिस टीम के अलावा एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) की टीम भी पहुंच चुकी है। मामले की जांच शुरू है। 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के मौके पर आतंकियों की ओर से ऐसी नापाक हरकतों को अंजाम देने की कोशिश की जा सकती है। ऐसे में इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button