ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

पीआके के लोग भारत से मिलने को बेताब 12 दिनों से कर रहे प्रदर्शन 

गिलगित । कंगाल पाकिस्तान में आटा और खाद्य संकट की खबरों के बीच पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) गिलगित बाल्टिस्तान फिर से सुर्खियों में है। पाकिस्तान सरकार की भेदभावपूर्ण नीतियों से वहां के रहवासियों में भारी गुस्सा है। पाकिस्तान द्वारा कई दशकों से इस क्षेत्र का शोषण करने के बाद अब यहां के लोग भारत में लद्दाख के साथ इस मिलाने की मांग करते नजर आ रहे हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रहे कई वीडियो निवासियों के बीच असंतोष की हद दिखाते हैं।

वीडियो में गिलगित-बाल्टिस्तान में एक विशाल रैली दिखाई गई जिसमें कारगिल सड़क को फिर से खोलने और भारत में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के कारगिल जिले में साथी बाल्टियों के साथ पुनर्मिलन की मांग उठाई गई। पिछले 12 दिनों से इस क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। निवासियों द्वारा गेहूं और अन्य खाद्य पदार्थों पर सब्सिडी की बहाली लोड-शेडिंग अवैध भूमि पर कब्जा और क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों के शोषण जैसे विभिन्न मुद्दों को उठाया गया है। पाकिस्तान का सैन्य प्रतिष्ठान गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र की भूमि और संसाधनों पर जबरदस्ती का दावा करता रहता है। पाकिस्तान सेना और सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध भी देखा गया है। जमीन का मुद्दा दशकों से बना हुआ है लेकिन 2015 से स्थानीय लोग यह तर्क दे रहे हैं कि जमीन जीबी के लोगों की है क्योंकि यह क्षेत्र पीओके में है।

Related Articles

Back to top button