ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

साल के पहले हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 1.3 अरब डॉलर घटा

6 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान देश का फॉरेक्स रिजर्व 1.268 अरब डॉलर घटकर 561.583 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले 30 दिसंबर को समाप्त हुए हफ्ते के दौरान यह 562.851 अरब डॉलर था।वर्ष 2023 के पहले हफ्ते में देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार 6 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान देश का फॉरेक्स रिजर्व 1.268 अरब डॉलर घटकर 561.583 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया।

इससे पहले 30 दिसंबर को समाप्त हुए हफ्ते के दौरान यह 562.851 अरब डॉलर था।केंद्रीय बैंक के ताजा आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा अस्तियां में 1.747 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई और यह 496.441 अरब डॉलर पर पहुंच गया।हालांकि इस दौरान स्वर्ण भंडार में 461 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ और यह 41.784 अरब डॉलर हो गया। बता दें कि वर्ष 2022 की शुरुआत में देश का कुल मुद्रा भंडार 633 अरब डॉलर था।2022 में डॉलर के मुकाबले कमजोर होते रुपये को थामने के लिए केंद्रीय बैंक आरबीआई को कई बार दखल देना पड़ा, साथ ही हाल के महीनों में जरूरी चीजों के आयात का खर्च बढ़ने से भी मुद्रा भंडार में गिरावट आई।

Related Articles

Back to top button