ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
लाइफ स्टाइल

काले अमरूद की भी होती है खेती, बंपर मुनाफा कमाने के लिए आजमाएं हाथ

Black Guava Farming: काले अमरूद की खेती में समान्य अमरूदों की तुलना में कम खर्च आता है. इसकी खेती के लिए लिए ठंड मौसम ज्यादा मुफीद माना जाता है. औषधीय गुणों की वजह से इसके फलों में कीट और रोग लगने की संभावनाएं भी काफी कम हो जाती हैं.

Black Guava Cultivation: खेती-किसानी में नए-नए फसलों की तरफ किसान तेजी से रुख करने लगे हैं. इस बीच दुर्लभ और नकदी फसलों की खेती की तरफ भी किसान दिलचस्पी दिखा रहे हैं. इसी कड़ी में किसानों के मध्य काले अमरूद की खेती करने की लोकप्रियता बढ़ी है.

औषधीय गुणों की तरह मशहूर

काला अमरूद अपने औषधीय गुणों की वजह से मशहूर है. इसमें मौजूद जरूरी पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर की रोगप्रतिरोधी को मजबूत बनाते हैं. काले अमरूद की खेती किसानों को कम वक्त में अच्छा-खासा मुनाफा दिला देती है.

लाल होता है इसके गूदे का रंग

हिमाचल प्रदेश में इस अमरूद की खेती बड़े पैमाने पर होने लगी है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार के कई किसान भी प्रयोग के तौर पर इसकी खेती कर ठीक-ठाक मुनाफा हासिल कर रहे हैं. इसकी पत्तियां और अंदर गूदे का रंग लाल होता है. वहीं, वजह 100 ग्राम तक होता है. दिखने में ये सामान्य अमरूदों की तुलना में ज्यादा आकर्षक लगते हैं.

कीट और रोग लगने की संभावना कम रहती है। 

विशेषज्ञों के अनुसार इस अमरूद की खेती में समान्य अमरूदों की तुलना में कम खर्च आता है. इसकी खेती के लिए लिए ठंड मौसम ज्यादा मुफीद माना जाता है. औषधीय गुणों की वजह से इसके फलों में कीट और रोग लगने की संभावनाएं भी काफी कम हो जाती है.

जलनिकासी वाले खेत उपयुक्त

काले अमरूद की खेती के लिए जल निकासी वाली दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त रहती है. इसकी खेती करने से पहले मिट्टी की जांच जरूर करा लें. इससे शुरुआती स्तर पर फसल खराब होने की संभावनाएं कम हो जाती हैं. विशेषज्ञों की मानें तो यह फसल कम लागत में बंपर मुनाफा दे सकता है.

कब करें तुड़ाई

अन्य किस्मों के अमरूद के पौधों की तरह इसकी भी मजबूत और सही वृद्धि के लिए कटाई और छंटाई की जरूरत होती है. कटाई -छंटाई से इसके पौध के तने मजबूत होते हैं. अमरूद के पौधें की रोपाई के दो से तीन वर्ष बाद पौधे में फल लगने शुरू हो जाते है. फलो की तुड़ाई पूरी तरह से पकने के बाद करें.

Related Articles

Back to top button