ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

जोशीमठ के बाद अब चमोली व ऋषिकेश में भी दहशत मकानों में आईं दरारें

जोशीमठ/हल्द्वानी। उत्तराखंड में जोशीमठ के बाद अब चमोली व ऋषिकेश में भी दहशत का माहौल है। जोशीमठ में लगभग 600 से ज्यादा घरों के लोगों को शिफ्ट कराया जा रहा है। सरकार लगातार बचाव कार्य में जुटी है और लोगों को राहत देने की बात कह रही है। इसी बीच चमोली के कर्णप्रयाग में भी जोशीमठ जैसे हालात बन गए हैं। जोशीमठ से 75 किलोमीटर दूर कर्णप्रयाग की बहुगुणा कॉलोनी में 2 दर्जन से ज्यादा मकानों में दरारें आ गई हैं। बहुगुणा कॉलोनी के इन मकानों में पहली दरार करीब एक दशक पहले नजर आई लेकिन अब ये दरारें चौड़ी और लंबी हो गई हैं।  वहां के निवासियों का कहना है कि करीब साल 2013 से भू-धंसाव और मकान में दरारें आ रही हैं।

निर्माण कार्यों में नियमों का उल्लंघन भी भू-धंसाव का कारण
कर्णप्रयाग के एक निवासी बीपी सती ने मीडिया को बताया कि भू-धंसाव मंडी के निर्माण और ऑल वेदर रोड की वजह से हुआ। उन्होंने बताया कि अभी 2 दिन पहले ही धरना दिया गया था जिसके बाद शासन-प्रशासन ने सर्वे तो किया लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया। घर की हालत बहुत दयनीय है। बीपी सती की पत्नी का कहना है कि लाखों रुपए लगा चुके हैं और कितने लगाएं कहां जाएं। सीएम धामी से गुहार है कि वो हमें बचा लें। चमोली और ऋषिकेश में भी मकानों में दरारें आ रही हैं।  कर्णप्रयाग के अलावा लैंडोर के लोग भी डरे हुए हैं। जोशीमठ से लगभग 75 किलोमीटर दूर कर्णप्रयाग के बहुगुणा नगर में कम से कम 50 घरों में 2015 से दरारें आ रही हैं। स्थानीय लोग इन दरारों के लिए भूमि के धीरे-धीरे धंसने को जिम्मेदार मानते हैं। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण निर्माण कार्यों में नियमों के उल्लंघन को भी जिम्मेदार मानते हैं। लोगों का कहना है कि पिंडार नदी के कारण होने वाला कटाव और बारिश के पानी को बेतरतीब ढंग से निकाला जाना इस सबकी वजह है।
कर्णप्रयाग अलकनंदा व पिंडार नदियों के संगम पर होता है कटाव

कर्णप्रयाग नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुभाष गैरोला ने कहा कि बहुगुणा नगर के ऊपर भूस्खलन से आए मलबे ने सबसे पहले 2015 में घरों को नुकसान पहुंचाया था। इसके बाद नगर परिषद ने बचाव कार्य के प्रयास किए थे। यही हाल बीते सालों में नेशनल हाइवे के चौड़ीकरण और कर्णप्रयाग-कनखूल सड़क के किनारे एक नाली के अभाव में बारिश के पानी के बहाव के साथ होने लगा। गैरोला ने कहा कि कर्णप्रयाग अलकनंदा और पिंडार नदियों के संगम पर स्थित होने के कारण मानसून के दौरान नियमित और भारी मिट्टी का कटाव होता है। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान घरों में भी पानी घुस जाता है जिससे मकानों की नींव कमजोर हो जाती है।

Related Articles

Back to top button