मुख्य समाचार
पोरसा। युवाओं को अपने शरीर को स्वस्थ वा रोगमुक्त होने के लिए व्यायाम करना अति आवश्यक है – बीके रेखा बहन
पोरसा,,,,, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गांधीनगर पोरसा सेवा केंद्र पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत युवा दिवस पर युवाओं को योग का अभ्यास कराते हुए दिखे बीके रेखा बहन ने कहा हम अपने शरीर से जितना व्यायाम योगा और योग करेंगे उतना ही हम हमारा शरीर स्वस्थ तंदुरुस्त रहेगा एवं मानसिक तनाव से दूर रह सकेंगे और साथ में यह भी कहा रक्त का संचार सुचारू रूप से संचालित रहेगा और यह भी कहा कि हमें प्रतिदिन ईश्वर का स्मरण करना चाहिए अगर हमें बीमारियों से बचना है तो मेडिटेशन अवश्य करें मेडिटेशन अर्थात स्वयं को आत्मा निर्धारित कर परमात्मा से कनेक्शन करना रिलेशन बनाना हमें परमात्मा का चिंतन अवश्य करना चाहिए महापुरुषों ने कहा ऋषि-मुनियों ने कहा प्रतिदिन एक घंटा परमात्मा का स्मरण चिंतन मनन अवश्य करना चाहिए युवाओं को संबोधित करते हुए भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता ने कहा कि आज के युवा हमारी देश की शान है मैं सभी युवाओं से आज यही संकल्प करवाना चाहता हु कि मेरे युवा साथी व्यसनों से एवं व्यर्थ विचारों से आजाद होकर अपने लक्ष्य को निर्धारित करे नशा आदि से दूर रहें बीड़ी सिगरेट जुआ शराब मानव जीवन करे खराब तभी होंगे हमारे सपने साकार हमारी भारत माता का हमारे भारत देश का अवश्य ही नाम रोशन हो जाएगा मुख्य रूप से उपस्थित रहे नगर मंडल अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता झोपड़ी प्रकोष्ठ पवन शर्मा सोमेश तोमर नीरज भदौरिया रमाकांत शर्मा सोमेश तोमर संदीप उपाध्याय राघवेंद्र कटारे शिवराज तोमर जसराम गुप्ता श्याम मुरारी बाबा शिव कुमार तोमर सचिन अग्रवाल आरती अग्रवाल वंदना गुप्ता सरोज गुप्ता सत्यवती ओझा आदि लोग उपस्थित रहे



