ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

मौसम में बदलाव लेकिन फिर कोहरे की चादर में लिपटा लखनऊ 

लखनऊ। पूर्वानुमान के अनुसार यूपी के मौसम में बड़ा बदलाव हुआ।  दिन में धूप निकालने व शाम को कोहरा घटता दिख रहा था लेकिन आज सुबह मौसम में बदलाव हुआ और दिन बढ़ने के साथ कोहरा फिर बढ़ गया। सुबह साढ़े 6 बजे तक लखनऊ में विजिबिलिटी 500 मीटर थी जो सुबह 8 बजे 100 मीटर से भी कम रह गई। एक बार फिर लखनऊ कोहरे की चादर में लिपट गया।

 पूर्वांचल में इसी प्रकार का मौसम दिख रहा है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण दिल्ली और एनसीआर में बारिश के आसार जताए जा गए थे। कुछ इलाकों में बारिश जैसी स्थिति दिखने लगी है। लगातार कोहरे का असर बढ़ने का कारण सड़कों पर ट्रैफिक थम सा गया है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड का असर भी बढ़ता दिख रहा है। एक बार फिर पूरे प्रदेश में कोल्ड डे के आसार दिख रहे हैं। लखनऊ घने कोहरे की चपेट में आ गया है। बुधवार को मौसम में बदलाव के बाद तापमान में वृद्धि की उम्मीद की जा रही थी लेकिन गुरुवार की सुबह लोगों की उम्मीदों को तोड़ता दिखा। एक बार कोहरे की चादर से राजधानी ढक गई। सड़कों पर निकलने वाले वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विज्ञानियों का दावा है कि गुरुवार को दोपहर बाद तक कोहरे का असर दिख सकता है। हवा का प्रभाव रुकने के कारण कोहरे के घनत्व में लगातार वृद्धि हो रही है।
गाजियाबाद और नोएडा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से गुरुवार को बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्की बरिश हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 2 दिन तक बारिश हो सकती है। इस दौरान कोहरे का असर जरूर कम होगा लेकिन तापमान तेजी से नीचे गिरेगा। इससे ठंड बढ़ेगी। बुधवार को हल्की धूप खिलने से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई थी। अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में कोहरे का प्रकोप भी बढ़ेगा। हालांकि बारिश होने से प्रदूषण स्तर गिर सकता है।
गोरखपुर में घने कोहरे का असर दिख रहा है। लोगों को कोहरे के कारण भीषण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह 8 बजे शहर में विजिबिलिटी 100 मीटर दर्ज की गई। शहर में दिन में धूप निकलने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। वाराणसी में भी कोहरे का असर लगातार देखा जा रहा है। यहां पर भी लो विजिबिलिटी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। हालांकि शहर में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में वृद्धि की उम्मीद की गई है।

Related Articles

Back to top button