ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

सत्ता के लिए लुभावने वादे करने वाली कांग्रेस की असलियत जनता के सामने आ रही 

शिमला। भटियात विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता विक्रम जरयाल ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस लुभावने वादों के दम पर सरकार तो बना बैठी है लेकिन वादों तथा दावों के विपरीत महंगाई बढ़ रही है। समाज का हर वर्ग स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहा है। चाहे गृहिणियां हों या युवा आज हर कोई परेशान है। जरयाल ने कहा कि पेट्रोल-डीजल तथा एलपीजी गैस के मूल्य में वृद्धि कर कांग्रेस सरकार ने जनता को तोहफे देना शुरू कर दिया है।

सत्ता में आते ही भाजपा के शासनकाल में नोटीफाई कार्यालयों को ताबड़तोड़ बंद करने वाली कांग्रेस अब महंगाई बढ़ा रही है। प्रदेश में सरकार के नाम पर एक राजनीतिक शून्य और असमंजस का माहौल पैदा हो गया है। इसके बाद विकास के दावे करना झूठ के पुलिंदे के अलावा कुछ नहीं हैं।

जरयाल ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को 1500 रुपये देने का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार अपने लुभावने वादों को पूरा करे। सत्ता के लिए लुभावने वादे करने वाली कांग्रेस की असलियत अब जनता के सामने आने लगी है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जनता से किए गए वादे पूरे किए जाएं तथा महंगाई बढ़ाने के बजाय उस पर लगाम लगाई जाए। प्रदेश में छह सीपीएस नियुक्त करने के फैसले को गलत करार देकर कहा कि कांग्रेस हिमाचल जैसे छोटे राज्य में चहेतों को खुश करने के लिए पदों को रेवड़ियों की तरह बांटकर प्रदेश पर कर्ज को बढ़ा रही है। इस मौके पर भाजपा के भटियात मंडल के अध्यक्ष दिव्यचक्षु भाजपा मंडल के कार्यालय प्रभारी रतन चौहान तथा कोषाध्यक्ष सुशील मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button