ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

जिलाधिकारी में किया तहसील नानपारा का भ्रमण, 02 दर्जन ज़रूरतमन्दों को किया कम्बल का वितरण

बहराइच। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने तहसील नानपारा का औचक भ्रमण कर परिसर में मौजूद लगभग 02 दर्जन निर्धन, असहाय व निराश्रितों को कड़ाके की ठण्ड से राहत दिलाये जाने के उद्देश्य से कम्बल का वितरण किया। डीएम डॉ. चन्द्र ने उप जिलाधिकारी नानपारा अजित परेश व तहसीलदार पीयूष श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि नगर पालिका नानपारा अन्तर्गत गोशाला हेतु भूमि चिन्हांकन कर लें। डीएम ने तहसीलदार को यह भी निर्देश दिया ई.ओ. नानपारा के साथ सिलेटनगंज गोशाला का निरीक्षण कर संरक्षित गौवंशो के लिए चारा, भूसा, ठंड से बचाव इत्यादि के माकूल व्यवस्था करायें।

इस अवसर पर डीएम ने उप जिलाधिकारी नानपारा अजित परेश व तहसीलदार पीयूष श्रीवास्तव से ठन्ड से बचाव हेतु तहसील अन्तर्गत की गई व्यवस्थाओं यथा अलाव, रैन बसेरों व कम्बल वितरण इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि निर्धन, असहाय व निराश्रितों को कड़ाके की ठण्ड से राहत दिलाये जाने हेतु कम्बल, अलाव व रैन बसेरों के माकूल बन्दोबस्त किए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जनसुनवाई में आने वाले सभी गरीब, ज़रूरतमन्द तथा असहाय लोगों की हर संभव मदद की जाय तथा उन्हें उनकी पात्रता के अनुसार लाभान्वित भी किया जाय। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रमा शंकर गुप्ता, ई.ओ. नानपारा रेनू यादव व नायब तहसीलदार हबीबुरर्हमान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button