ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री की कार तक पहुंचा युवक

कर्नाटक में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई। कर्नाटक के हुबली में पीएम मोदी रोड शो कर रहे थे। पीएम मोदी के रोड शो के दौरान एक युवक ने उनकी सुरक्षा घेरा तोड़कर उन्हें माला पहनाई। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने युवक को बाहर निकाल दिया, लेकिन इसे पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक माना जा रहा है।बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को यहां राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करने से ठीक पहले रोड शो किया। इस दौरान, सड़क के दोनों ओर खड़े होकर लोगों ने उनका स्वागत किया।

वहीं, पीएम मोदी ने भी अपनी चलती कार के ‘रनिंग बोर्ड’ पर खड़े होकर भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया और धन्यवाद किया। इसके साथ ही लोग ‘मोदी, मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए देखे गए।इसी दौरान, भीड़ से निकलकर एक युवक पीएम की कार तक पहुंच गया और उन्हें माला पहनाने की कोशिश करने लगा, जिसे सुरक्षा में चूक माना जा रहा है। वहीं, कुछ जगहों पर लोगों ने उनके काफिले के धीरे-धीरे गुजरने पर फूलों की बारिश की। मालूम हो कि पीएम मोदी यहां स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर रेलवे खेल मैदान में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करने आए हैं।

Related Articles

Back to top button