ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

भाजपा महासचिवों की दिल्ली में अहम बैठक

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिवों की आज दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में अहम बैठक हो रही है। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर रहे हैं। यह बैठक सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर में दो बजे तक चलेगी। बता दें कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक  भी आगामी 16-17 जनवरी को प्रस्तावित है। सूत्रों के अनुसार, आज हो रही राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।आज की बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

साथ ही बैठक की जगह और अन्य इंतजामों पर भी चर्चा की जाएगी। ऐसी खबर है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बीजेपी का फोकस इस साल नौ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव पर रहेगा। जिन राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय और मिजोरम शामिल हैं।2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिहाज से इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव बेहद अहम हैं।

इनमें से मध्य प्रदेश, कर्नाटक, त्रिपुरा में बीजेपी की सरकार है और नागालैंड और मेघालय में बीजेपी सरकार के सहयोगी के रूप में सत्ता पर काबिज है। वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है तो तेलंगाना में के चंद्रशेखर राव की पार्टी भारत राष्ट्र समिति सत्ता में है। भाजपा की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा राज्यों में सत्ता कब्जाई जाए। यही वजह है कि भाजपा इन चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चुनावी उपलब्धियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा होगी। कार्यकारिणी की बैठक में एक प्रस्ताव पास किया जाएगा, जिसमें भाजपा सरकार द्वारा हाल के महीनों में लोगों के आर्थिक कल्याण के लिए उठाए गए कदमों पर चर्चा होगी।

Related Articles

Back to top button