ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

उत्तरप्रदेश हमीरपुर में शार्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, महिला और दो बेटियों की जलकर मौत

हमीरपुर जिले में शार्ट सर्किट से घर में भीषण आग लग गई. इस अग्निकांड में घर में सो रही महिला व उसकी दो मासूम बेटियों की जलकर मौत हो गई. मिल रही जानकारी के मुताबिक रूम हीटर जलते समय शार्ट सर्किट हुआ और पूरा घर आग की चपेट में आ गया. मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. मिल रही जानकारी के मुताबिक कुरारा थानाक्षेत्र के जल्ला गांव में महिला अनिता, उसकी 6 वर्षीय बेटी मोहिनी और 3 वर्षीया रोहिणी घर में मौजूद थे. रूम हीटर जलते समय शार्ट सर्किट हुआ और आग पूरे घर में फ़ैल गई. आस-पास के लोगों ने फायर बिग्रेड और पुलिस को सूचना दी. जब तक कोई कुछ कर पाटा तीनों की जलकर मौत हो गुई. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. पुलिस अधीक्षक सुभम पटेल ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि कुरारा थानाक्षेत्र के जल्ला गांव के एक घर में आग लगी है, जिसमें कुछ लोग फंस गए है. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है. अभी तक जो बात सामने आई है उसमें यह पता चला है कि हादसा रूम हीटर में शार्ट सर्किट की वजह से हुआ.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button