ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

ग्वालियर – मुरैना में ATM काटकर 67 लाख लूट का मामला हरियाणा के पलवल, नूह मेवात गैंग पर शक, वहां हर शख्स काट लेता है ATM

ग्वालियर-मुरैना में ताबड़तोड़ SBI के तीन ATM काटकर 67 लाख रुपए निकालकर ले जाने वालों की तलाश में पुलिस की 10 टीम काम कर रही हैं। 6 ग्वालियर तो 4 मुरैना की टीम हैं। वारदात को लगभग 24 घंटे होने को हैं। ग्वालियर-मुरैना पुलिस को आशंका है कि यह कारनामा हरियाणा के पलवल, नूह मेवात के बदमाशों का है। पलवल और मेवात में हर शख्स ATM मशीन को काटना और कैश निकालना जानता है। बुधवार तड़के हुई तीनों वारदात में वही तरीका इस्तेमाल हुआ है, जो साल 2022 में मेवात के खुर्शीद की गैंग ने किया था। जब फरवरी 2022 में ग्वालियर-मुरैना पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार किया था। उसके गांव ने पुलिस को घेरकर फायरिंग की थी। इसके बाद अप्रैल में उसका गैंग ग्वालियर-झांसी हाइवे पर जौरासी से पड़ा गया था। अब फिर से पुलिस हरियाणा के नूह मेवात पर नजरें गढ़ा कर बैठी है। मुरैना टोल पर दिखी वही क्रेटा तो एटीएम के पास थी, हरियाणा गैंग से जोड़ रही तार मुरैना टोल पर दिखी वही क्रेटा तो एटीएम के पास थी, हरियाणा गैंग से जोड़ रही तार एक-एक तरीका मेवात गैंग का ग्वालियर में बुधवार तड़के SBI के दो ATM और मुरैना में एक ATM को टारगेट करने वाले गिरोह और एक साल पहले ग्वालियर के ATM को काटकर 44 लाख रुपए लूटने वाले गिरोह का तरीका एक जैसा है। एक-एक हरकत वैसी है, जैसी हरियाणा के पलवल, नूह मेवात गैंग करती है। ATM के आसपास लग्जरी एसयूवी कार का दिखना। मेवात की गैंग लग्जरी कार जैसे क्रेटा, ब्रेजा, स्कॉर्पियो में पीछे डिक्की में गैस कटर का पूरा सेटअप लगाकर चलती है। बीते साल गिरोह के 4 सदस्य जौरासी से पकड़े थे, तो उनकी ब्रेजा कार में सेटअप मिला था। अब इस वारदात में क्रेटा कार दिखी है। इसके बाद स्टेट बदलते ही उस स्टेट की नंबर प्लेट बदल लेते हैं। जिससे लोकल समझकर चैकिंग पॉइंट पर ज्यादा पूछताछ नहीं होती है। अन्य समानताएं इस तरह - ATM में घुसने से पहले CCTV कैमरे पर ब्लैक कलर का स्प्रे करना - कार को ATM के नजदीक लगाना, जिससे कुछ दिखाई न दे - ATM को काटने के बाद चेस्ट को निकाल ले जाना - सभी वारदात 2 से 4 बजे के बीच करना - बिना गार्ड वाले ATM को सिलेक्ट करना - आखिरी वारदात हाइवे के नजदीक करना जिससे आसानी से निकल सकें हरियाणा में हर दूसरा शख्स जानता है ATM काटना पुलिस ने फरवरी 2022 में हरियाणा के नूह मेवात से खुर्शीद खां को पकड़ा था। जब वहां पुलिस को गांव के लोगों का विरोध और गोलियां का सामना करना पड़ा था। उसने तीन ATM को काटकर 44 लाख की लूट का खुलासा किया था। उसकी पूरी गैंग अप्रैल 2022 में जौरासी से पकड़ी गई थी। तब खुलासा हुआ था कि वहां मेवात व पलवल में हर दूसरा शख्स ATM काटने का हुनर जानता है। यही कारण है कि पुलिस को इस गैंग पर संदेह है। क्या है घटना - ग्वालियर और मुरैना में पौने दो घंटे में बुधवार तड़के बदमाशों ने SBI के ATM काटने की तीन वारदात को अंजाम दिया है। जिसमें 67 लाख रुपए लूट लिए गए हैं। यहां पहली वारदात ग्वालियर मुरार एमएच चौराहा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ATM पर रात 2.15 बजे की है। यहां ATM काटकर करीब 32 लाख रुपए निकाले गए हैं। इसके बाद 3.30 बजे बहोड़ापुर के शब्द प्रताप आश्रम के ATM पर बदमाश पहुंचे। यहां से करीब 21 लाख रुपए मशीन को काटकर निकाले। इसके बाद तीसरी वारदात मुरैना के जीवाजी नगर में सुबह 4 बजे की है। यहां आखिरी बार बदमाश चार बजे दिखे हैं। यहां ATM काटकर 14 लाख रुपए निकाले गए हैं। पुलिस का कहना - यहां एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया का कहना है कि हमारी टीम लगातार वारदात करने वालों के सुराग जुटाने में लगी हैं। संदेह मेवात हरियाणा के गैंग पर है, लेकिन पुख्ता कुछ नहीं कहा जा सकता है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ने में सफल होंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button