मुख्य समाचार
सहारा इंडिया कंपनी के लखनऊ के डायरेक्टर को मुरैना पुलिस टीम ने दिल्ली एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार ।
जिला मुरेना मे सहारा ईण्डिया कम्पनी द्वारा 92500 लोगो से 220 करोड की ढगी के आरोप जिले मे भिन्न पाने के पंजीबद्ध 16 अपराधो मे फरार आरोपी को सहारा ईण्डिया कमाण्ड कार्यालय कपूरथला कॉम्पलेक्स लखनऊ के डायरेक्टर निवासी जानकीपुरम लखनऊ (उ.प्र.) को मुरैना पुलिस टीम के द्वारा दिल्ली एअरपोर्ट से किया गया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के द्वारा जिले में सहारा इण्डिया के द्वारा हितग्राहियो के पैसे को हडपने वाले आरोपिया की पतारसी के निर्देश समस्त थाना प्रभारी जिला मुरेना को दिए गए उक्त निर्देशों का पालन करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राय सिह नरवरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिह के द्वारा भी दिशा निर्देश दिये गये। यह है कि सहारा क्यू शोप सेन्ट्रल ओफिस सहारा इंडिया सेन्ट्रेल 02 कपूरथला कोम्पलेक्स अलीगंज लखनऊ के शाखा प्रवन्धक ब्रान्च एम एस रोड सीताराम डन्डोतिया के घर के सामने मुरैना के ग्राहको को प्रलोभन देकर कि आठ साल मे जमा की गयी रकम का दोगुना पैसा कम्पनी द्वारा दिया जायेगा। और ग्राहको से रुपये प्राप्त कर एफडी तैयार कर दी गयी और समयावधि पूर्ण होने पर ग्राहको के पैसे आज दिनांक तक वापस नहीं किये गये। सहारा कम्पनी द्वारा एफडी की समयावधि स्वंय आगे के लिये वढवा दी गयी। जिस पर थाना कोतवाली मुरैना मे प्रथक प्रथक अप क्रमांक 895/20,900/20,23/23,24/23,26/23,27/23,28/23,31/23, थाना पोरसा 14/23थाना कैलारस के अप.341/20,637/20,90/22,167/22, थाना जीरा के 868/20 थाना सवलगढ 177/22 थाना अम्वाह 251/22 धारा 420 ताहि 6(1) म.प्र. निक्षेपको के संरक्षण का अधिनियम वर्ष 2000 का कायम कर विवेचना मे लिये गये। कुल जिले में पंजीवद्ध अपराध 16 किये गये है। जिसमे कुल निपेशित राशि 220करोड रुपये किये गये। इस सम्बंध में सहारा कम्पनी द्वारा निवेशकों का कितना पैसा वापस किया गया है। इसकी जानकारी नहीं दी गयी थी। सहारा इण्डिया के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक मुरैना टीम गठित कर रवाना की गयी। जिस में से एक टीम द्वारा लखनऊ पहुचकर ग्राउन्ड स्तर पर मुखविर तन्त्र सक्रिय कर एव सायवर सैल की मदद से फरार आरोपी डायरेक्टर निवासी जानकीपुरम लखनऊ (उ.प्र.) को गिरफ्तार करने के प्रयास किये गये। तो उक्त फरार आरोपी वहुत ही चतुर एव चालक किस्म का है। आरोपी डायरेक्टर मौका पाकर चौधरी चरण सिंह अंतराष्ट्रीय हवाई हड्डे से फ्लाईट पकडकर फरार हो गया जिसकी टीम द्वारा ग्राउन्ड स्तर पर जानकारी एकत्रित कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर दूसरी टीम ने दिल्ली एअरपोर्ट पर आरोपी को फरार होने से पूर्व ही धर दबोचा। जिसके विरुद्ध माननीय न्यायायल मे गिरफ्तारी वारन्ट वारन्ट जारी किया गया था। उल्लेखनीय भूमिका-उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी योगेन्द्र सिह जादौन, उनि पवन भदौरिया, उनि. पंकज यादव, उनि.विवेक तोमर, उनि, जीतेन्द्र शर्मा उनि सौरभ तौमर, उनि कपिल पराशर, सउनि आर के वर्मा आर866 शैलेन्द्र जाट और 465 अर्जुन जाट, आर 273 राकेश मीणा आर 138अजीत एव सायवर सैल मुरैना की सराहनीय भूमिका रही। उक्त टीम को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।


