ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

देश में आई.टी. का अगला डेस्टीनेशन इंदौर होगा – मुख्यमंत्री श्री चौहान।

स्वच्छता और कार्य के बेहतर वातावरण को हमने ब्रांड के रूप में स्थापित किया मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की उद्योगपतियों से वन टू वन चर्चा* इंदौर 11 जनवरी, 2023 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश में आई.टी. का अगला डेस्टीनेशन इंदौर होगा। स्वच्छता और कार्य के बेहतर वातावरण को हमने ब्रांड के रूप में स्थापित किया है। उद्योग और निवेश की सुगम प्रक्रियाएं, सहयोगी और उत्साहवर्धक व्यवहार तथा बेहतर कनेक्टिविटी एवं पर्याप्त इन्फ्रास्ट्रक्चर सभी क्षेत्रों में निवेश के लिए प्रदेश को उपयुक्त बनाता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले उद्योगपतियों और निवेशकों से वन टू वन चर्चा में यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री चौहान से डालमिया भारत समूह के श्री पुनीत डालमिया, गोदरेज इण्डस्ट्री के श्री नादिर गोदरेज, अडानी एग्रो ऑयल एवं गैस के श्री प्रणव अडानी, टाटा इंटरनेशनल के श्री नोएल टाटा, आईटीसी ग्रुप के श्री संजीव पुरी, एक्ससेंचर की सुश्री रेखा मेनन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के श्री निखिल आर. मेसवानी ने ब्रिलिंयट कन्वेंशन सेंटर में भेंट की। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनीष सिंह उपस्थित थे। *डालमिया भारत समूह प्रदेश में लगाएगा सीमेंट प्लांट* मुख्यमंत्री श्री चौहान से चर्चा में डालमिया भारत समूह के श्री पुनीत डालमिया ने प्रदेश में सीमेंट प्लांट लगाने तथा स्वस्थ कार्बन साइकल विकसित करने के लिए प्रदेश के वेस्ट लैंड पर वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने संबंधी प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि निवेश में इस प्रकार के नवाचारों का प्रदेश में स्वागत है। *मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिले श्री नादिर गोदरेज* मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट में गोदरेज इण्डस्ट्री के श्री नादिर गोदरेज ने प्रदेश में बढ़ रहे शहरीकरण को देखते हुए रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेश की इच्छा व्यक्त की। इसके साथ ही एग्रो केमिकल उद्योग लगाने की योजना के संबंध में जानकारी दी। श्री गोदरेज ने कहा कि उनका समूह मालनपुर स्थित इकाई का विस्तार कर रहा है। समूह सीएसआर के अंतर्गत स्वास्थ्य क्षेत्र में गतिविधियों को बढ़ाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पर्यटन के क्षेत्र में संभावनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश की लगातार बढ़ रही प्रति व्यक्ति आय से प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां बढ़ रही है। *अडानी समूह की प्रदेश में 60 हजार करोड़ के निवेश की योजना* मुख्यमंत्री श्री चौहान से वन टू वन चर्चा में अडानी एग्रो ऑयल एवं गैस के श्री प्रणव अडानी ने कहा कि उनके समूह की प्रदेश में खनिज, उर्जा, कृषि, नवकरणीय ऊर्जा और कोयले के क्षेत्र में 60 हजार करोड़ के निवेश की योजना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने के संबंध में चर्चा के दौरान श्री अडानी ने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है। समूह अपनी आवश्यकताओं के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए राज्य में कौशल उन्नयन की गतिविधियां संचालित करेगा। समूह का राज्य में अस्पताल स्थापित करने का भी विचार है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण इकाईयां लगाने की संभावनाओं से भी उन्हें अवगत कराया़। *मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिले श्री नोएल टाटा* मुख्यमंत्री श्री चौहान से चर्चा में टाटा इंटरनेशनल के श्री नोएल टाटा ने कहा कि उनका समूह प्रदेश में गतिविधियों का विस्तार करेगा। प्रदेश में समूह अपने रिटेल आउटलेट जूडियो की संख्या भी बढ़ाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश से समूह की निर्यात गतिविधियों को बढ़ाने की आवश्यकता बताई। *आईटीसी ग्रुप करेगा 1500 करोड़ का निवेश : प्रदेश में स्थापित होंगे 1000 एफपीओ* मुख्यमंत्री श्री चौहान से चर्चा में आईटीसी ग्रुप के श्री संजीव पुरी ने कहा कि निवेश आमंत्रित करने के क्षेत्र में मध्यप्रदेश अन्य राज्य की तुलना में अधिक सक्रिय है। इंदौर में विकास का उदाहरण प्रस्तुत किया है। श्री संजीव पुरी ने कहा कि प्रदेश में आईटीसी द्वारा 300 एफपीओ संचालित किए जा रहे हैं। इनका विस्तार कर 1000 एफपीओ स्थापित करने का लक्ष्य है, इसमें 1500 करोड़ का निवेश होगा। आईटीसी समूह प्रदेश में पैकेजिंग और खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने जा रहा है। पैकेजिंग इकाई इस वर्ष के अंत तक आरंभ हो जाएगी। समूह सुगंधित पौधों की खेती को प्रोत्साहित कर रहा है। इसके प्रसंस्करण पर आधारित इकाई भी प्रदेश में स्थापित की जाएगी। किसानों को फसल लेने, बिक्री आदि के संबंध में मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए आईटीसी मार्ट का भी विस्तार किया जा रहा है। *एक्ससेंचर ग्रुप की सुश्री रेखा मेनन ने प्रदेश की आई.टी. नीति को बताया उपयोगी* मुख्यमंत्री श्री चौहान से चर्चा में एक्ससेंचर की सुश्री रेखा मेनन ने मध्यप्रदेश की आई.टी. नीति की सराहना करते हुए कहा कि यह नीति आई.टी. इंडस्ट्री के लिए बहुत उपयोगी और मित्रवत है। इंदौर में कार्य का उपयुक्त वातावरण है। अत: इंदौर निरंतर आई.टी. प्रोफेशनल्स का केन्द्र बनता जा रहा है। एक्ससेंचर ने इंदौर में 06 महीने पहले ही कार्य आरभ किया है, जहाँ 1400 लोग कार्य कर रहे हैं। समूह प्रदेश में गतिविधियों का विस्तार करेगा। *रिलायंस ग्रुप संपूर्ण प्रदेश में 5जी सुविधा का करेगा विस्तार* मुख्यमंत्री श्री चौहान से चर्चा में रिलायंस इंडस्ट्रीज के श्री निखिल आर. मेसवानी ने कहा कि सेवा क्षेत्र में निवेश से आर्थिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। अत: रिलायंस समूह संपूर्ण प्रदेश में तहसील स्तर तक इस वर्ष के अंत तक 5जी सुविधा उपलब्ध करवाएगा। समूह द्वारा प्रदेश में 175 पेट्रोल पम्प संचालित किए जा रहे हैं, इस संख्या को भी दुगुना किया जाएगा। रिलायंस समूह सौर ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश का इच्छुक है। इसके लिए चंबल क्षेत्र में आवश्यक सर्वे व अध्ययन जारी है। समूह प्रदेश में टेक्सटाइल की संपूर्ण प्रोसेसिंग इकाईयों की स्थापना की दिशा में भी निवेश का इच्छुक है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की उन्नति के लिए प्रतिबद्ध है और उद्योगपतियों तथा निवेशकों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए सदैव तत्पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button