ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

देश बेहतर बनाने धर्मनिरपेक्ष ताकतों को मिलकर काम करने की जरूरत: येचुरी

नई दिल्ली । मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि देश का बेहतर समय लाने के लिए धर्मनिरपेक्ष ताकतों को मिलकर काम करने की जरूरत है। येचुरी  ने इसके साथ ही दावा किया कि जब भी कांग्रेस ने वामपंथियों की सलाह को गंभीरता से लिया तो इससे पार्टी और भारत दोनों को फायदा हुआ। प्रणब मुखर्जी की याद में आयोजित एक परिचर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए येचुरी ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की पहली सरकार के दौरान कांग्रेस और वाम दलों को एक साथ जोड़ने में प्रणब मुखर्जी की भूमिका को याद किया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रणब मुखर्जी लीगेसी फाउंडेशन की ओर से किया गया। माकपा नेता ने कहा मुखर्जी विरोधाभासों को प्रबंधित करने तथा विपक्ष को एकजुट करने की कला जानते थे। उन्होंने कहा ‎कि आज जब आप संसद और लोकतंत्र को देखते हैं तो आप चाहते हैं कि वह हमें सलाह देने और हमारा मार्गदर्शन करने के लिए हमारे साथ और रहते। देश की बेहतरी के लिए धर्मनिरपेक्ष ताकतों को मिलकर काम करना होगा। साथ मिलकर काम करना मैंने प्रणब (मुखर्जी) से सीखा है।

Related Articles

Back to top button