ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

न्यूयॉर्क में दिग्गज कंपनियों के सीईओ व उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से मिले पीयूष गोयल

वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने न्यूयॉर्क में प्रमुख वैश्विक कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और उद्योग जगत के हितधारकों के साथ निवेश के अवसरों व द्विपक्षीय व्यापार संबंधों पर बातचीत की है। इस दौरान भारत में निवेश के अवसरों तथा अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार साझेदारी को और मजबूत करने के क्षेत्रों पर भी चर्चा की गई। आधिकारिक दौरे पर अमेरिका गए गोयल ने सोमवार को निवेश और वित्तीय दिग्गजों के सीईओ के साथ कई बैठकें कीं।

स्मार्ट और टिकाऊ भवन समाधान प्रदाता जॉनसन कंट्रोल्स के अध्यक्ष और सीईओ जॉर्ज ओलिवर के साथ बैठक के बाद गोयल ने ट्वीट किया कि उन्होंने “डीकार्बोनाइजेशन और भारत में टिकाऊ इमारतों के विकास में कंपनी की भूमिका को बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

गोयल ने मास्टरकार्ड के सीईओ माइकल मीबैक और वैश्विक निवेश फर्म कोहलबर्ग क्राविस रॉबर्ट्स एंड कंपनी के सह-संस्थापक और सह-कार्यकारी अध्यक्ष हेनरी क्राविस से मुलाकात की। क्राविस के साथ बैठक के बाद गोयल ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने बुनियादी ढांचा, विनिर्माण और स्टार्टअप इनक्यूबेटरों सहित भारत में निवेश के आकर्षक अवसरों पर बातचीत की।

 

Related Articles

Back to top button