ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

जेल से बाहर आकर हिंदू युवती से केस वापस लेने का बनाया दबाव

कानपुर | जबरन निकाह करने व पाक्सो का मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के लिए कालेज में घुसकर छात्रा को खींचकर अश्लीलता करने के मामले में रविवार को नौबस्ता पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। पीड़िता महिला पुलिसकर्मी से बोली- मैम, अनस ने जीना दुश्वार कर दिया है। कालेज में सबके सामने हाथ पकड़कर खींचा और बेइज्जत किया है। पुलिस ने उसका कांशीराम अस्पताल में मेडिकल भी कराया है।आरोपित की तलाश में पुलिस ने उसके घर और जाजमऊ में रिश्तेदार के घर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। उसकी दहशत में परिवार ने घर तक बेच दिया।

रेल बाजार क्षेत्र निवासी हिंदू धर्म की 18 वर्षीय बीबीए छात्रा को क्षेत्र में रहने वाला पाक्सो और यौन उत्पीड़न के आरोपित ने जेल से जमानत पर आने के बाद इतना परेशान कर दिया कि पीड़ित परिवार को घर बेचकर दूसरे मकान में रहना पड़ा।
आरोपित दो जनवरी को छात्रा के नौबस्ता स्थित कालेज तक में घुस आया और सबके सामने हाथ पकड़कर उससे अश्लील हरकतें करते हुए खींचने लगा। वह मुकदमा वापस लेने व निकाह करने का दबाव बना रहा है। उसने कहा कि तुम मेरी हो जाओ और निकाह कर लो, वरना तुम्हारा चेहरा तेजाब फेंककर खराब कर देंगे।

मैं तुम्हें मुसलमान बनाकर अपनी बेगम बनाऊंगा। आरोपित अब सिर तन से जुदा की धमकी दे रहा है।रविवार के पीड़िता के पुलिस ने बयान दर्ज किए और मेडिकल कराया। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि अगर आरोपित धमकी दे रहा है तो स्वजन उन्हें जानकारी दें। आरोपित और उसके साथियों की तलाश में टीम लगी है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button