ब्रेकिंग
केंद्र सरकार कराऐगी जाति जनगणना PCC चीफ ने कहा, DGP का आदेश खाकी वर्दी का अपमान सांसद-विधायक को सैल्यूट करेगें पुलिस कर्मी, ये लोकतं... सीएम बोले- पाकिस्तानी नागरिकों को एमपी से जल्द बाहर करें: पुलिस अधिकारियों को अभियान चलाने के निर्दे... मंदसौर में तेज़ रफ़्तार कार कुऐ में गिरी 6 लोगों की मौत केंद्र सरकार का एक और सख्त फैसला, पाकिस्तानी हिंदुओं की चारधाम यात्रा पर रोक कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने अमित शाह को बताया शिव अवतार, बयान पर मचा बवाल, कांग्रेस-बीजेपी आमने-साम... केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान: पाकिस्तानी हिन्दु , सिखो का वीजा रद्द नहीं होगा नवविवाहिता के साथ रेप कर हत्या, कमरे में निवस्त्र मिली लाश, जेठ पर आरोप कमरे में निवस्त्र मिली लाश,... पहलगाम हमले के बाद अमरनाथ यात्रा पर खतरा मंडराया, सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दाखिल मध्यप्रदेश में एक मई से होगे ट्रांसफर मुख्यमंत्री ने शिक्षण सत्र खत्म होने के बाद बताया तबादलों का क...
उत्तरप्रदेश

UP में बढ़ती ठंड में निराश्रितों का आसरा बन रहे रैन बसेरे, योगी सरकार ने 292228 जरूरतमंदों के ठहरने की कराई है व्यवस्था

गलन व हांड़कंपाती ठंड में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार के रैनबसेरे निराश्रितों व जरूरतमंदों का आसरा बन रहे हैं। रिक्शा वाले, मेहनत-मजदूरी करने वाले लोगों को दिन में काम करने के बाद रात में खुले में न सोना पड़े। इसके लिए योगी सरकार ने सूबे के सभी 75 जनपदों में रैनबसेरों में रजाई, कंबल समेत सभी मुकम्मल व्यवस्था कराई है। पूरे सूबे में 1220 से अधिक रैन बसेरे बनाए गए हैं। यहां 292228 लोगों के लिए रुकने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश भी है कि किसी को रात में खुले में न सोना पड़े। प्रशासन इस पर नजर भी बनाए है।

सभी 75 जनपदों में हैं रैन बसेरे

योगी सरकार ने सूबे के सभी 75 जनपदों में रैन बसेरों की व्यवस्था कराई है। प्रशासन को सख्त निर्देश दिया गया है कि यहां रजाई, कंबल समेत सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल कर ली जाएं। बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में रैन बसेरे का औचक निरीक्षण भी किया था। यहां की व्यवस्था देखी और जरूरतमंदों को भोजन भी वितरित किया। हालांकि रैन बसेरों में कोरोना प्रोटोकॉल का भी पूरा पालन करने का निर्देश दिया गया है।

1220 रैन बसेरों में 29228 लोगों के ठहरने की व्यवस्था

सूबे के सभी 75 जनपदों में 1220 रैन बसेरे स्थापित किए गए हैं। इनमें 29228 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। राजधानी लखनऊ में 53 रैन बसेरे स्थापित किए गए हैं। यहां ठंड से बचाव के लिए 1962 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। वहीं प्रयागराज के 50 रैन बसेरों में 1228 लोग ठहर रहे हैं। इन लोगों के लिए भी सरकार ने सारी व्यवस्थाएं कराई हैं। बरेली में 36 रैन बसेरे स्थापित किए गए हैं। इसकी क्षमता 660 लोगों की है। कानपुर में 33 रैन बसेरों में 1029 और मेरठ में शीतलहरी से बचाव के लिए 33 रैन बसेरों में 652 लोग रात गुजार रहे हैं। झांसी में 31 रैन बसेरों की व्यवस्था कराई गई है।

जनपद रैन बसेरे क्षमता

आगरा- 25- 458

अलीगढ़- 24- 954

अंबेडकर नगर- 9- 750

अमेठी- 5- 110

अमरोहा- 13- 179

औरैया- 8- 132

अयोध्या- 13- 250

आजमगढ़- 16- 415

बदायूं- 20- 330

बागपत- 18- 157

बहराइच- 13-270

बलिया-18- 291

बलरामपुर- 5- 100

बाराबंकी- 22-253

बांदा- 16- 100

बरेली- 36- 660

बस्ती- 16- 110

बिजनौर- 23- 483

बुलंदशहर- 20- 263

चंदौली -7- 183

चित्रकूट- 7- 310

देवरिया- 19- 300

एटा- 10- 143

इटावा- 9- 207

फर्रुखाबाद- 11- 225

फतेहपुर- 12- 270

फिरोजाबाद- 19- 445

नोएडा- 13- 748

गाजियाबाद- 28- 893

गाजीपुर- 18- 254

गोंडा- 10- 300

गोरखपुर- 22- 727

हमीरपुर- 12- 400

हापुड़- 9- 156

हरदोई- 16- 530

हाथरस- 11- 269

जालौन- 15- 459

जौनपुर- 14- 150

झांसी- 31- 300

कन्नौज- 10- 250

कानपुर देहात- 14- 240

कानपुर नगर-33- 1029

कासगंज- 12- 840

कौशांबी- 11- 161

कुशीनगर 14 173

ललितपुर- 14- 600

लखनऊ- 53- 1962

महराजगंज- 12- 760

महोबा- 8- 260

मैनपुरी- 10- 190

मथुरा-7- 535

मऊ- 12- 183

मेरठ- 33- 652

मिर्जापुर- 6- 115

मुरादाबाद- 21- 350

मुजफ्फरनगर- 11- 151

पीलीभीत- 16- 270

प्रतापगढ़- 16- 304

प्रयागराज- 50- 1228

रायबरेली- 15- 286

रामपुर- 13- 225

सहारनपुर- 19- 318

संभल- 10- 178

संतकबीर नगर- 15- 167

संत रविदास नगर- 8- 160

शाहजहांपुर- 17- 500

शामली- 11- 450

श्रावस्ती- 2- 500

सिद्धार्थनगर- 15- 391

सीतापुर- 14- 293

सोनभद्र- 10- 163

सुल्तानपुर- 9- 675

उन्नाव- 21- 219

वाराणसी -27- 916

Related Articles

Back to top button